Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 15, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाई गई।*

    ● *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया महापुरूषों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की*

    *आज दिनांक 15.11.2019 को झारखंड राज्य के 19वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.),पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार के साथ जिले के विभिन्न वरीय पदाधिकारी यथा उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, आईटीडीए निदेशक श्री नितीश कुमार सिंह, अपर समाहत्र्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, के द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में स्थित वीर महापुरूषों सिदो-कान्हो, वीर कुंवर सिंह, सुभाष चंद्र बोस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब भीम राव के अम्बेदकर के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया।*

    ● *झारखंड राज्य के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज कृषि सहकारिता एवं पशुपालन विभाग, जामताड़ा के द्वारा जेबीसी प्लस 02 विद्यालय के खेल मैदान में किया गया मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन*

    *उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक श्री अंशुमन कुमार एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि मेला सह प्रर्दशनी कार्यक्रम का उद्घाटन*

    *कार्यक्रम के उद्घाटन उपरान्त उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहत्र्ता, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतों सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया।*

    *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कृषि मेला सह प्रर्दशनी में लगाये गये सभी सभी स्टालों का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया एवं संबंधित जानकारी प्राप्त की। स्टालों में मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, एवं कृषि विज्ञान केन्द्र केे द्वारा संचालित मिट्टी जांच केन्द्र आदि का स्टाॅल लगा हुआ था, जिसमंें परिवार नियोजन सं संबंधित, हस्तकरघा, कृषि उपकरणों, आॅर्गेनिक खेती से उत्पन्न विभिन्न फलों एवं सब्जियों आदि के बारे में किसान भाईयों के द्वारा जानकारी प्राप्त किया गया।*

    *मेले में आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहे सिदो कान्हो अल्पसंख्यक विकास समिति संस्था द्वारा कड़कनाथ मुर्गा की मुर्गा प्रदर्शनी 03 बकरे जो कि पशुपालन विभाग जामताड़ा के द्वारा प्रदर्शनी हेतु लगायी गई थी।*

    *मेले के उद्घाटन उपरांत जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया के द्वारा झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एवं कृषि मेला सह प्रदर्शनी के बारे में वहां उपस्थित किसान भाईयों सहित अन्य को इस संबंध में अवगत कराया गया।*

    ● *नन्हें मुन्हें बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक अदाओं से भाव विभोर हुए उपस्थित लोग*

    *डीएन एकेडमी के निदेशक श्री प्रदीप कुमार भईया के द्वारा सांस्कृतिक मंच का संचालन किया गया। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई।*

    *सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वीप (मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम की जानकारी दी उन्हें बताया गया कि कैसे आप अपना वोट दे सकते हैं साथ ही औरों को भी मतदान करने हेतु जागरूक किया जा सके।*

    *कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक श्री अजय कुमार सिंह द्वारा किसान भाईयों को कृषि से संबंधित बरतने वाली आम सावधानी एवं जरूरी उपायों की जानकारी दी गई। जिससे की वे अपनी खेती उन्नत तरीकों से कर सकतें हैं।*

    ● *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी वासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं।*

    *कार्यक्रम में सभी किसान भाईयों एवं वहां पर उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि किसान हमारे देश के अन्नदाता हैं, किसान भाईयों के बिना हम भोजन भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं। आज के दिन ही झारखंड राज्य का स्थापना हुआ था इसे हम राजकीय समारोह व त्यौहार के तौर पर मनाते हैं।*
    *कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बहुत ही मनोहारी प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जिले वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।*

    ● *स्वीप (मतदाता जागरूकता) कार्यक्रम के तहत जेएसएलपीएस सखी मंडल के द्वारा मेेले में आयोजित हुआ मटका दौड़ एवं शंख बजाओ प्रतियोगिता*

    *कृषि मेला में जिला प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के प्रचार प्रसार को लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों मंें मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें सखी मंडलों की दीदीयों के द्वारा मटका दौड़ प्रतियोगिता एवं शंख बजाओ प्रतियोगिता बढ़चढ कर हिस्सा लिया गया।*

    *शंख प्रतियोगिता में चंदना देवी प्रथम स्थान एवं कल्पना बाउरी दूसरे स्थान पर रही। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।*

    *इस अवसर पर उत्कृष्ठ प्रर्दशनी में प्रथम स्थान प्राप्त दो किसानों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया गया।*

    *कार्यक्रम में जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहत्र्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप, जेएसएलपीएस की रीता सिंह, स्वीप के प्रभारी पदाधिकारी श्री संदीप कुमार एवं मोतिउर रहमान, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी, डीएनएकेडमी के संचालक श्री प्रदीप भईया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजय राठी बने एपीएन न्यूज चैनल के स्थानीय संपादक
    Next Article जामताड़ा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाएगा

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    August 28, 2026

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    August 28, 2026

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता–सुधा गुप्ता ने मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी

    बोकारो में बड़ा हादसा टला! BSL का तीन मंजिला आवासीय ब्लॉक भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे लोग

    नेपाल हादसे पर झारखंड से मदद का हाथ, बाबूलाल मरांडी ने चीन के साथ बातचीत पर दिया जोर

    गंडक नदी में मलवा के साथ लोगों का शव,जानवर,लकड़ी समेत अन्य सामान बहते नजर आया।

    रक्षाबंधन के अवसर पर, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को, उनकी बहन ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना।

    जमशेदपुर में 18 से 20 सितंबर तक होगा ‘श्री गौ कृपा कथा महोत्सव’

    राखी के दिन हल्दीपोखर के समाजसेवी सबीना खातून के घर पहुंचा टीम पीएसएफ. ये सिर्फ एक रिश्ता नहीं. ये है एक अटूट बंधन, देता मानवता का पैगाम

    लोहरदगा में बाईपास सड़क निर्माण कार्य पर अपराधियों ने मचाया तांडव, गार्ड को मारी गोली, जलाया हाईवा 

    तोपचांची में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम,नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए तीनों बच्चे,एक को बचाने में बाकी दो भी डूबे,

    पटना एक्सप्रेस से 230 कैन बीयर बरामद, केले के बोरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.