गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास 407 से भिड़ी कार
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर के समीप मंगलवार को 407 वाहन और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा और बोनट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, कार काण्ड्रा से आदित्यपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े 407 वाहन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और भीड़ हटाकर स्थिति सामान्य कराई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

