Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क पर सब्जी-फल की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई, मंडप चौक के पास व्यवस्थित मंडी का एसडीओ-डीएसपी ने ल
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    सड़क पर सब्जी-फल की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई, मंडप चौक के पास व्यवस्थित मंडी का एसडीओ-डीएसपी ने ल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सड़क पर सब्जी-फल की दुकान लगाई तो होगी कार्रवाई, मंडप चौक के पास व्यवस्थित मंडी का एसडीओ-डीएसपी ने लिया जायजा

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    तेघड़ा बाजार के मुख्य मार्ग को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़क किनारे लगने वाली सब्जी और फल की दुकानों को निर्धारित जगह पर व्यवस्थित किया गया है। सोमवार की संध्या एसडीओ नीरज सिन्हा और डीएसपी कृष्ण कुमार ने मंडप चौक के निकट भागीरथी रोड स्थित सब्जी-फल मंडी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को व्यवस्थित मंडी में कारोबार करने का भरोसा दिलाया और सड़क पर दुकान या ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
    गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व तेघड़ा बाजार में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। इस दौरान सड़क पर लगी दुकानों को हटाया गया। इसके बाद एसडीओ के निर्देश पर नगर परिषद कार्यपालक तेघड़ा रेशु कुमारी ने मंडप चौक के पास वेंडिंग जोन में सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानों को व्यवस्थित कराया।
    एसडीओ नीरज सिन्हा और डीएसपी कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि सड़क पर सब्जी-फल की दुकान या ठेला लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वही कार्यपालक पदाधिकारी रेशु कुमारी ने बताया कि
    वेंडिंग जोन में दुकानों को व्यवस्थित करने का उद्देश्य विक्रेताओं को कारोबार के लिए निर्धारित जगह उपलब्ध कराने के साथ शहर के प्रमुख मार्गों को जाम से मुक्त रखना है। इससे आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशी के अस्सी घाट जैसी छटा बिखेरी बखरी की दुर्गा महाआरती, एसडीएम-डीएसपी ने की पूजा
    Next Article गम्हरिया घोड़ा बाबा मंदिर के पास 407 से भिड़ी कार

    Related Posts

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    October 13, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 13, 2026

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    हेमंत सोरेन से मिले मंत्री, सांसद-विधायक, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    परसुडीह APMC में सरकारी दुकानों-गोदामों के आवंटन पर उठे गंभीर सवाल, जांच की मांग

    वनकाम झारखण्ड की मासिक गोष्ठी सम्पन्न

    नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वालों की अब खैर नहीं,चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की देखी गई बड़ी कार्रवाई!

    काशीडीह दुर्गापूजा पंडाल का बाबूलाल मरांडी ने किया उद्घाटन, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    नवरात्र में शहर की शांति भंग न करे भाजपा, लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करे : नलिनी सिन्हा

    बिष्टुपुर में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध, भाजपा पर लगाए हिंसा और वोट चोरी के आरोप

    कोडिंग, रोबोटिक्स और एआई से रूबरू हुए विद्यार्थी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.