Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लावा जैसा तरल पदार्थ जमीन से निकलते देख दंग हुए वैज्ञानिक, दिए तबाही के संकेत
    Breaking News राष्ट्रीय

    लावा जैसा तरल पदार्थ जमीन से निकलते देख दंग हुए वैज्ञानिक, दिए तबाही के संकेत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 20, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    त्रिपुरा: त्रिपुरा के अगरतला में एक अजीबोगरीब घटना से लोग दहशत में हैं. यहां कठहलतली गांव के मधुबन इलाके में लावा जैसा तरल पदार्थ जमीन से निकलते देखा गया. इस घटना के बाद वैज्ञानिकों का दल जांच के लिए अगरतला पहुंचा हुआ है. बताया जा रहा है कि लोग उस वक्त हैरान हो गए जब बिजली के खंभे के पास से लोगों ने ज्वलनशील तरल पदार्थ का निकास होते हुए देखा. लोगों ने तत्काल प्रशासन को इसकी खबर दी जिसके बाद त्रिपुरा स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (टीएसएसी) के वैज्ञानिकों का दल घटनास्थल पर पहुंचा. वैज्ञानिकों का कहना है कि त्रिपुरा और इसके आस-पास के इलाकों में बीते एक साल में इस तरह की यह चौथी घटना है. जो चिंता का विषय है. यदि जमीन से लावा निकलता है तो भूकंप के लिहाज से यह बेहद खतरनाक है. टीएसएसी के प्रमुख भू-विज्ञानी अभिषेक चौधरी ने बताया कि बांग्लादेश में चटगांव के सबरूम के पास कुछ दिन पहले ही जमीन से लावा निकला था. जिसके बाद वहां लोगों के बीच दहशत छा गई थी. अभिषेक चौधरी ने बताया कि लावा के नमूने लिए गए हैं. उनके विश्लेषण के बाद ही यह साफ़ हो सकेगा कि लावा क्यों जमीन से निकला है. अमूमन जमीन से लावा तब ही निकलता है जब टेक्टोनिक प्लेटों का मूवमेंट होता है. मालूम हो कि पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों- असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, और मणिपुर के इलाके को दुनिया में छठा प्रमुख भूकंप-संभावित बेल्ट माना जाता है. 1897 में त्रिपुरा में रिक्टर पैमाने पर 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था. उस वक्त 1,600 से ज्यादा लोगों की मौत यहां हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में BJP को फायदा, ममता बोली- एग्जिट पोल के गॉसिप पर विश्वास नहीं करती
    Next Article मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड द्वारा मतों की गिनती को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तय निर्देशों की दी गई जानकारी

    Related Posts

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    September 27, 2026

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.