Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी..आईआरसीटीसी की साइट से बुक करा सकते हैं
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी..आईआरसीटीसी की साइट से बुक करा सकते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण रेलवे ने अपनी ट्रेनें 14 अप्रैल तक कैन्सल कर दी थी, जिसके बाद अब रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी, अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है.

    टिकट बुकिंग की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हई गोवा, प्रतापगढ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में 15 अप्रैल से वेटिंग लिस्ट बढऩे लगी. हालांकि अभी भी कई ट्रेनों की सीट खाली दिखाई पड़ रही है. ट्रेनों के 15 अप्रैल से चलने के मतलब है लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने भी कहा था कि फिलहाल सरकार की लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. ये पूरी तरह से अफवाह है.

    टिकट और ट्रेन चलने का कोई संबंध नहीं

    गौरतलब है कि पहले इस तरह की अफवाहें उडऩे लगी थी कि लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं इस वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है. और जिसके बाद लोग इस चीज को लेकर ज्यादा पैनिक होने लगे. जिसके बाद मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी कि अभी इस तरह की हमारी कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह के अफवाह पर हैरानी भी जताई थी. वहीं टिकट भले ही बुक हो रही हो, लेकिन ट्रेन संचालन का अंतिम निर्णय तो रेलवे बोर्ड ही लेगा. आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड के पूर्व के आदेश के मुताबिक कि 14 अप्रेल तक रेल संचालन बंद रहेगा, यानी 15 अप्रेल से ट्रेनें शुरू होंगी, उसकी प्रत्याशा में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है.

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद देश भर में सभी श्रेणी की ट्रेन, मेट्रो, रेल, बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था. तब भारतीय रेलवे ने सभी रेलगाडिय़ां एक साथ बंदकर दी थी. पहले 22 मार्च तक ही सभी रेलगाडिय़ां रद्द की थी. उसके बाद 14 अप्रैल तक रद्द करने की अवधि बढ़ा दी. इसके बाद सभी सवारी गाडिय़ां बंद हो गई, केवल मालगाडिय़ां ही पटरियों पर दौड़ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन के डॉक्टरों ने खोजे कोरोना के दो नए लक्षण, सिर्फ दो घंटे में पता चलेगा !
    Next Article आज से बदल गए हैं इनकम टैक्स से जुड़े ये 5 नियम

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.