Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज से बदल गए हैं इनकम टैक्स से जुड़े ये 5 नियम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आज से बदल गए हैं इनकम टैक्स से जुड़े ये 5 नियम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत हो रही है. कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पहले ही 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को बढ़ा दी है. इसके साथ ही पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा को तीन महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है. बजट 2020 में इनकम टैक्स नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं जो 1 अप्रैल 2020 यानी आज से लागू होंगे. आइए जानते हैं इनके बारे.

    (1) नया टैक्स स्लैब- बजट 2020 में घोषित नया टैक्स स्लैब लागू होगा. हालांकि, पुराना टैक्स भी लागू रहेगा. टैक्सपेयर्स को दोनों ऑप्शन में किसी एक को चुनने का विकल्प रहेगा. बजट में घोषित नए टैक्स रेट्स के मुताबिक, 2.50 रुपये तक सालाना इनकम पर जीरो टैक्स लगेगा.

    वहीं, 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच इनकम पर 5 फीसदी, 5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये के बीच इनकम पर 10 फीसदी और 7.5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच इनकम पर 15 फीसदी, 10 लाख रुपये से 12.5 लाख रुपये के बीच इनकम पर 20 फीसदी और 12.5 लाख रुपये 15 लाख रुपये के बीच इनकम पर 25 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगेगा.

    नए टैक्स लोअर टैक्स रेट में इंडीविजुअल को सारे डिडक्शन छोड़ने होंगे. सेक्शन 80C के तहत मिलने वाली छूट जैसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA), लीव ट्रैवल अलाउंस (LTA) और होम लोन पर भुगतान किए गए ब्याज आदि.

    (2) डिविडेंट डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स- बजट 2020 में कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स की ओर से दिए जाने वाले डिविडेंड पर DDT खत्म कर दिया गया है. अब यह टैक्स डिविडेंड पाने वालों को देना होगा. अगर आप म्यूचुअल फंड्स की तरफ से डिविडेंड प्राप्त करते हैं तो यह आपकी कमाई मानी जाएगी और आपको अपने टैक्स स्लैब रेट से टैक्स देना होगा.

    (3) टैक्सेबल होगा EPF, NPS में 7.5 लाख से ज्यादा का निवेश- अगर NPS, सुपरएनुएशन फंड और EPF में एम्पलॉयर कंट्रीब्यूशनल साल में 7.5 लाख रुपये से ज्यादा होता है तो अब कर्मचारी के लिए टैक्सेबल होगा. इनकम टैक्स नियम में यह बदलाव पुरानी और नई कर व्यवस्था दोनों में लागू होगा.

    (4) हाउसिंग लोन के ब्‍याज पर अगले साल मार्च तक मिलता रहेगा टैक्‍स बेनिफिट- सरकार ने हाउसिंग लोन के ब्‍याज पर टैक्‍स बेनिफिट की मियाद बढ़ा दी है. अब 31 मार्च 2021 तक इसका फायदा उठाया जा सकेगा. होम लोन के ब्‍याज पर 3.5 लाख रुपये तक टैक्‍स छूट मिलती है.

    सरकार के इस कदम का पहली बार घर खरीद रहे लोगों को फायदा होगा. अगर लोन 31 मार्च 2021 से पहले 45 लाख रुपये तक का घर खरीदने के लिए लोन लिया गया है तो इस डिडक्‍शन का फायदा लिया जा सकेगा.

    (5) स्टार्टअप को राहत- बजट में स्टार्टअप के ESOP पर टैक्स के नियम आसान हुए हैं. अब ESOP पर 5 साल बाद टैक्स की देनदारी बनेगी. अभी तक स्टार्टअप ESOP के लेकर कई दिक्कतें हैं सिर्फ 200 अर्ली स्टेज स्टार्टअप्स को ही ESOP स्कीम का फायदा मिलता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी..आईआरसीटीसी की साइट से बुक करा सकते हैं
    Next Article लॉकडाउन के दौरान बिना रिचार्ज के भी चलता रहेगा BSNL का नम्बर

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.