Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर 1000 कांवरिया को जत्था रविवार को बस व अन्य वाहनों से सुल्तानगंज रवाना हुआ । गेरुआ वस्त्र पहने कंधे पर कांवर लिए श्रद्धालु बोल बम का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए निकले। कांवर यात्रा को आशीर्वाद देकर सुल्तानगंज रवाना करने हेतु भारत सेवा श्रम संघ के प्रमुख श्रीधर जी महाराज, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी , कार्यक्रम में शामिल हुए । रवाना पूर्व कदमा, सोनारी बिस्टुपुर, साकची और मानगों के पंजीयन कराए कांवरिया डिमना रोड के हीरा होटल के सामने स्थित दुर्गा पूजा स्थल में एकत्रित हुए । जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कदमा और बिष्टुपुर के श्रद्धालु रंकणी मंदिर के पास , सोनारी के कांवरिया वहां से पूजा अर्चना कर डिमना रोड में एकत्रित हुए जहां 11 पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ कांवरियों को आशीर्वाद दिया । हीरा होटल के सामने से जब जब जत्था निकाला तो पूरा डिमना रोड गेरुआ रंग से पट गया , ढोल,मंजीरा और शंख गर्जना के बीच शिवभक्त बोल बम का नारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए प्रस्थान कर गए।

    151 श्रद्धालुओं से शुरू हुई थी यात्रा ।संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा यात्रा का यह नौआ वर्ष है इसकी शुरुआत 151 श्रद्धालुओं के साथ हुई थी ।

    सुल्तानगंज में उत्तर वाहिनी गंगा जल भरकर कांवर के साथ पैदल बाबा नगरी की यात्रा शुरू होगी । बाबा नगरी पहुंचने तक कई धर्मशालाओ में भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है । यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के स्वास्थ्य की विशेष ख्याल रखा गया है बड़े में डॉक्टर दवा के साथ-साथ एक एंबुलेंस को भी शामिल किया गया है कार्यक्रम में कांवरियों के देखभाल करने हेतु 65 सदस्यीय सेवक बम साउथ बिहार एक्सप्रेस से सुल्तानगंज रवाना हो गए ।बाबा धाम में पूजा करने के बाद सभी बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे वहां जलार्पण करने के बाद जमशेदपुर वापस लौटेंगे । कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार श्रीवास्तव,योगेश्वर ठाकुर, करणी सेवा के अध्यक्ष हरी सिंह राजपूत,अनमोल वर्मा,बिपिन झा, विष्णु भगवान पाठक, खगेन चंद्र महतो, हरेन्द्र पांडे, अमरनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, विक्रम यादव,किशोर वर्मन,गिरीश सिंह, मो. नौशाद, हेमंत सिंह,विनोद सिंह, रेनू शर्मा , छोटे लाल सिंह, राजकिशोर सिंह,प्रीति सिन्हा,मधु सिन्हा, रवींद्रनाथ दे, बच्चू मुखर्जी, राजेश साहू ,छोटेलाल सिंह, मनोज ओझा, अशोक यादव, प्रभु यशवाल, शिव यशवाल, अखिलेश सिंह, डॉ अनिल सिंह, धीरज झा, विशाल पारीक, सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए ।

    डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना । शंखनाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन
    Next Article तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    Related Posts

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    September 15, 2026

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    September 15, 2026

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिव्यांग बच्चों के साथ पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बिताई आत्मीय शाम

    मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर में घुसी, युवक-युवती मौके से हुए रवाना

    परिवार नियोजन को लेकर सारथी रथ को एसडीओ ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

    अपराध की योजना बना रहे दो युवक देसी कट्टा व खोखा के साथ गिरफ्तार

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अक्टूबर में संभावित, 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति की तैयार होंगी भूमिका

    जामताड़ा में एसआईआर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर साधा निशाना

    रघुवर दास ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

    The Pocket-Sized Casino: A Modern Guide to Mobile Entertainment

    विजया गार्डेनस पूजा कमिटी का हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

    जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.