राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 11 स्थित भाटिया बस्ती में रविवार को तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर दो वाहनों से टकरा गई। हादसे में एक युवक के पैर में चोट आई।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों को थाने ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार तेज गति से वाहन चला रहा था। कुछ लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।

