Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेड एफएम अपने अभियान “अब वतन दबायेगा बटन” के जरिए लोगों को कर रहा है जागरूक  
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    रेड एफएम अपने अभियान “अब वतन दबायेगा बटन” के जरिए लोगों को कर रहा है जागरूक  

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेड एफएम अपने अभियान “अब वतन दबायेगा बटन” के जरिए लोगों को कर रहा है जागरूक
    रेड एफएम ने श्रोताओं को बनाया वोट जॉकी जो मतदान के लिए लोगों को कर रहा है जागरूक

    जमशेदपुर :
    2019 के लोकसभा चुनावों से पहले मतदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए रेड एफएम ‘अब वतन दबाएगा बटन इस अभियान के जरिए लगातार लोगों को जागरूक करने का काम पूरे देश में कर रहा है. 93.5 रेडएफएम ने 2019 के लोक सभा चुनाव से पहले वोटिंग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कई लोगों को वोट जॉकी बना कर उनके द्वारा रेडियो पर संदेश दे रहे है कि मतदान जरूर करे. साथ ही वोट जॉकी अपने अपने क्षेत्रों में भी घूम – घूम कर वैसे मतदाताओं को जागरूक कर रहे है जो मतदान देने नहीं जाते.  इतना ही नहीं रेड एफएम रेडियो के माध्यम से लोगों को मतदान जरूर करने की शपथ दिला रहे है. रेड एफएम ने इस अभियान के लिए भारत के चुनाव आयोग के साथ मिल कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया है. ऐसे में रेड एफएम ने आरजे को अपने-अपने शहरों में ‘यूथ एम्बेसडर’ बनाए  हैं. आरजे स्मिता जमशेदपुर में यूथ एम्बेसडर के रूप में इस अभियान का नेतृत्व कर रही है. जिसमें पहली बार वोट करने वाले और जो लोग वोट करने नहीं जाते है उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है.
    पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए रेड एफएम के सीओओ निशा नारायणन ने बताया कि देश के नेतृत्वकर्त्ताओं का चयन करने के लिए मतदान अति आवश्यक है. विस्तृत जनसंख्या तक पहुंचने वाले माध्यम के रूप में हम अपने नेटवर्क की शक्ति ति का उपयोग कर हर किसी को मतदान का महत्व समझाने का प्रयास कर रहे है. रेड एफएम के आरजे अपने अपने शहरों में ‘यूथ एम्बेसडर’ हैं और युवा मतदाताओं पर जोर दे रहे हैं. बुजुर्ग वोटर, जो इस देश के लिए उम्मीद छोड़ चुके हैं, रेड एफएम उन्हें भी भारत के निर्माण में बराबर की जिम्मेदारी निभाने के लिए आमंत्रित करने का काम कर रहा है.  उन्होंने बताया कि अभियान ‘अब वतन दबाएगा बटन’ का उद्देश्य वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यह अभियान खासकर शिक्षा एवं उन युवाओं की शंका का समाधान करने पर केंद्रित है , जो यह समझते हैं, कि मतदान से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि स्वस्थ समाज के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए रेड एफएम वोटिंग के प्रति अधिकतम जागरुकता बढ़ाने के लिए समर्पित होकर जाकरूकता का काम कर रहा है, ताकि हर मतदाता आगे आकर अपना वोट डाले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज़ विकास और मोदी लहर से घबराए दलों ने बनाया महागठबंधन : विद्युत
    Next Article हिंसा से सना पश्चिम बंगाल का चुनाव

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.