Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रघुवर के समर्थन में चल रहा व्यापक प्रचार अभियान, पूरे क्षेत्र में छाये रघुवर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    रघुवर के समर्थन में चल रहा व्यापक प्रचार अभियान, पूरे क्षेत्र में छाये रघुवर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2019No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    dजमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा का प्रचार अभियान कई स्तरों पर चल रहा है। मोबाइल,एलइडी स्क्रीन,चार पहिया वाहन पर बंधे लाउड़ स्पीकर,साइकिल के साथ-साथ जादू और नुक्कड़ नाटकों के जरिये मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की जानकारी देकर समर्थन तो मांगा ही जा रहा है,कार्यकर्ता भी घर-घऱ जाकर समर्थन मांग रहे हैं। इसके अलावे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और विभिन्न समाज के लोगों के साथ बैठकें कर भाजपा के प्रति समर्थन जुटाया जा रहे है। पदयात्रा और बूथ सम्मेलन भी जारी है। अपने प्रत्याशी और राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के हाथ में पूरे प्रदेश में प्रचार अभियान की बागडोर देख यहां के कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ मतदाताओं के पास जाकर समर्थन और आशीर्वाद मांग रहे हैं। वरीय नेता उनका मार्गदर्शन और उत्साह बढ़ाने के लिए पूरे अभियान में साथ-साथ घूम रहे हैं।

    बारीडीह मंडल
    बागुनहातु में 35 लोग भाजपा में शामिल हुए
    बारीडीह के बागुनहातु रोड नं.-5 में अन्य दलों के 35 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यो से प्रभावित होकर गौरव साहू के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली । उन्होंने इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह और मंडल महामंत्री जीवन साहू ने एक सभा में भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया। जिन प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमें गुलशन साहू,राज साहू,सुदीप पाल,राहुल महतो,योगेश साहू,प्रेम साहू,शंकर साहू,कर्ण साहू आदि शामिल थे।
    स्वर्ण वनिक समाज,बाउरी समाज और हो समाज के साथ बैठक
    विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ स्वर्ण वनिक समाज के लोगों के साथ बैठक की। बैठक में समाज के लिए किये गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार जताया गया। समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रुप से गणेश दत्ता,तापस पाल,देबू सुरजीत दत्ता,संदीप दत्ता, नवीन मांझी,निखिल दास,रंजन दत्ता,संतोष मांझी, रुपेश दास,राजेश चंद्रा,राहुल साव,चिंटू पोद्दार,गौतम छधारी आदि शामिल थे।
    कमलेश सिंह और जीवन साहू ने बाउरी समाज और हो समाज के लोगों के साथ बैठक की। समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा समाज के विकास के लिए किये गए कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प भी लिया।
    बागुनहातु,तिलक नगर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती के लोगों के साथ बैठक की और भाजपा प्रत्याशी श्री रघुवर दास को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बस्ती में किये गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार जताया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर,कमलेश सिंह, हाथी हेमराम,दीपक पाण्डेय,बबिता शर्मा आदि मौजूद थे।

    बारीडीह की बस्तियों में पदयात्रा
    बागुनहातु,बिहारी बस्ती,रोड नं.-2 और 5 में भाजपा कार्यकताऔं ने पदयात्रा की और घर-घर जाकर भाजपा के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में कमलेश साहू,जीवन साहू,कंचन दत्ता,हाथी हेम्ब्रम,विप्लव मल्लिक,बीजू साहू,मुकेश मुंडारी,राकेश सिंह,जर्मन दास,पोरेस दास,विजय सेन,मुक्ता नामता,आरती यादव,मीनी सिंह,कमला साहू,सरस्वती साहू,कांता साहू अदि शामिल थे।
    एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में राजू गुप्ता के नेतृत्व में सुबह-सुबह जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मौर्निंग वाक पर आए लोगों से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी श्री रघुवर दास के लिए समर्थन मांगा गया।
    बिरसानगर मंडल
    बिरसानगर 1 बी और आंध्रा समिति में भाजपा कार्यकताओं नें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव और मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अग्रह किया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री तेजेनदर सिंह जौनी,पुष्पा तिर्की,मुकेश मिश्रा,नुनू यादव अदि शामिल थे।

    ललित दास ने चलाया जनसंपर्क अभियान,कहा-सेवा का मौका दें
    मुख्यमंत्री के पुत्र ललित दास ने भुइयांडीह कान्हू भट्ठा,लाल भट्ठा और ग्वाला बस्ती में भाजपा के युवा कार्यकताओं के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घऱ जाकर विकास कार्यों की जानकारी दी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए भाजपा को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम शासक नहीं सेवक हैं और आगे भी आप सबकी सेवा करते रहने की इच्छा के साथ समर्थन मांगने आया हूं। झारखंड से गरीबी दूर करना और आप सबको बेहतर नागरिक सुविधा दिलाना मुख्यमंत्री रघुवर दास का मुख्य उद्देश्य है।ललित को इस दौरान महिलाओं ने ह्दय से आशीर्वाद दिया और भविष्य की शुभकामनायें दी। जनसंपर्क अभियान में धीरज कुमार,अर्णव कुमार,नीरज कुमार,ज्ञान सिंह,देवाशीष,रीतेश दत्ता,प्रदीप कुमार,अभिषेक अग्रवाल,सुभाष मुखी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

    भारतीय जनता पार्टी के साकची, सीतारामडेरा और गोलमुरी मंडल का बूथ सम्मेलन
    भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति को संगठित करने और मजबूती देने के लिए साकची,गोलमुरी,गोलमुरी मंडल के बूथ सम्मेलनों का आयोजन किया गया ताकि कार्यकर्ताओ को एकजुट रखने के साथ ही उनमें चुनाव प्रचार के लिए जोश भरा जा सके। सम्मेलन के दौरान मंडल के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों ने अपनी पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा की और मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। साकची मंडल पूर्वी का एकदिवसीय बूथ सम्मेलन का आयोजन गुरुद्वारा बस्ती में आयोजित किया गया। सम्मेलन में साकची मंडल पूर्वी के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच चुनाव प्रचार के तरीकों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रुप से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश सह संयोजक खेमलाल चौधरी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक संजीव सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सह साकची मंडल के प्रभारी चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एंव पुष्पा तिर्की और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। साकची की ही तरह सीतारामडेरा मंडल ने भी बूथ सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को भी चुनवा प्रचार को और ज्यादा प्रभावी बनाने के टिप्स दिए गए। ये सम्मेलन मंडल अध्यक्ष रमेश नाग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, महामंत्री सुरेश शर्मा, टूनटून सिंह और अन्य लोग मौजूद थे। इसी कड़ी में गोलमुरी मंडल ने भी बूथ सम्मेलन कर कार्यकर्तांओं को चुनाव प्रचार को तेज करने का निर्देश दिया गया। इस बूथ सम्मेलन में जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, बस्ती विकास समिति के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, विधानसभा कोर कमेटी के संयोजक संजीव सिंह,राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा, मंडल अध्यक्ष प्रवीर चटर्जी राणा, प्रेम झा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    रघुवर दास के समर्थन में, पुराने जनसंघी नेता भी मैदान में
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के समर्थन में जनसंघ काल के नेता भी खुल कर मैदान में आ गए हैं। यह नेता वरिष्ठ और प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर भाजपा के समर्थन में बोट मांग रहे हैं। बारीडीह पोस्टल पार्क में जनसंघ काल के नेताओ ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक बैठक की और भाजपा के कामकाज को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में विकसित हो रहे झारखंड को लेकर नेताओं ने एकसुर में रघुवर दास को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। इस बैठक में मुख्यरुप से रामप्रकाश सिंह अशोक, जगरनाथ उपाध्याय एवं वरिष्ठ उपस्थित थे।

    बर्मामाइंस में भाजपा की पदयात्रा, रघुवर के लिए मांगा वोट
    भारतीय जनता पार्टी के बर्मामाइंस मंडल की तरफ से क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में घर-घर घूमकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सह मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए समर्थन जुटाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर घर पहुंच कर सरकार की योजनाओं की जानकरी दी और भविष्य के लक्ष्य बताए। मतदाताओं से एक बार फिर 2014 की तरफ मजबूत और स्थिर सरकार बनवाने का आग्रह किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष दीपक झा, राकेश सिंह, सूरज सिंह, राजेश कुमार पप्पू, सतवीर सिंह सोमू, राजेश सिंह,अमरीक सिंह मिके, लक्ष्मी यादव, राम दुलारी देवी, गुड्डी कौर, पप्पू हसन, मिंटू मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, पिंटू पाण्डेय और अन्य शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब बिना हॉलमार्क नहीं मिलेगी गोल्ड जूलरी, लगेगा एक लाख जुर्माना
    Next Article पीएम मोदी के सभा स्थल की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने लिया जायज़ा

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.