राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
यदुनंदन ।
राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया
धाम के गंगा नदी के तट पर कार्तिक मास में हर वर्ष लगने वाला मेला का आयोजन इस 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक होने जा रहा है। जहां कार्तिक मास में आयोजित राजकीय सिमरिया कल्पवास मेला के दौरान सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ सिद्धाश्रम मां काली धाम परिवार द्वारा तीन वृहत परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। स्वामी चिदात्मन जी महाराज के अगुवाई में कल्पवास मेला का प्रथम परिक्रमा 5 नवंबर को, द्वितीय परिक्रमा 12 नवंबर को एवं तृतीय परिक्रमा 20 नवंबर देवोत्थान एकादशी के दिन किया जाएगा। इसके अलावा सर्वमंगला आश्रम में 18 अक्टूबर को कार्तिक
कल्पवास मेला का ध्वजारोहण किया जाएगा। जबकि 22 को कार्तिक महात्मय् एवं एकादशी महात्म्य कथा का शुभारंभ होगा। 26 को आदिकवि बाल्मीकि जयंती समारोह, छह नवंबर को धनतेरस, आठ नवंबर को दीपावली एवं 10 नवंबर को महाकवि कालिदास जयंती, 13 नवंबर को छठ पर्व का लेकर नहाय खाय, 18 को अक्षय नवमी, 22 नवंबर को विद्यापति स्मृति दिवस सह रामधारी सिंह दिनकर स्मृति दिवस एवं 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा होगा।
राजकीय कल्पवास मेला सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक।
Previous Articleदुग्ध समिति के दो सदस्यों के परिजनों को 50 हजार की सहायता
Next Article देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति : अवधेश राय
