राष्ट्र संवाद/बखरी-बेगूसराय
बखरी समेत पूरे बेगूसराय में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम कोहरा और कनकनी बढ़ गई है, तो दोपहर की धूप लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग ने आज किसी भी जिले में बारिश या मौसम बिगड़ने को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
पिछले तीन दिनों से बेगूसराय के अन्य प्रखंडों में सुबह, शाम एवं रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सुबह में ज्यादा कोहरा और ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दोपहर के वक्त धूप खिल जाने से लोगों को राहत मिल रही है।
*दिसंबर में बढ़ सकती है काफी ठंड*
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति भी राज्य के मौसम को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में दिसंबर में ठंड बढ़ने की काफी संभावना है।

