बखरी समेत पूरे जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से होगा मुफ्त निपटारा
राष्ट्र संवाद/बखरी- बेगूसराय
पुराने और लंबित मुकदमों के त्वरित निपटारे के लिए बखरी अनुमंडल समेत पूरे बेगूसराय जिले में 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।
लोक अदालत बखरी अनुमंडलीय न्यायालय के साथ ही व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय, अनुमंडलीय न्यायालय बलिया, मंझौल, तेघड़ा एवं रेलवे न्यायालय बरौनी में आयोजित होगी। बखरी अनुमंडल क्षेत्र के पक्षकार अपने लंबित वादों का निपटारा बखरी न्यायालय में ही करा सकेंगे।
लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बैंक ऋण वाद, बिजली एवं पानी बिल, माप-तौल, वन अधिनियम से संबंधित मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने पक्षकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को लोक अदालत में बिना खर्च / मुफ्त में तत्काल समाप्त कराएं। अपना वाद लोक अदालत में ले जाने के लिए उस न्यायालय से संपर्क करें, जहां उनका वाद लंबित है।
अधिक जानकारी के लिए बखरी न्यायालय अथवा बेगूसराय व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से संपर्क किया जा सकता है। फोन नंबर जारी- 06243-220110 ।

