दुग्ध समिति के दो सदस्यों के परिजनों को 50 हजार की सहायता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
छौड़ाही /बेगूसराय
दुग्ध सहकारी समिति से जुड़े सदस्यों के निधन के बाद उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।बैंक टोल छौड़ाही स्थित दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति के माध्यम से बरौनी डेयरी की ओर से दो परिवारों को कुल 50 हजार रुपए का अनुदान दिया गया।दोनों परिवारों को 25-25 हजार रुपए के चेक सौंपे गए।समिति के अध्यक्ष कुमार गौतम और सचिव सत्यम कुमार ने मृत सदस्य नाथो महतो की पत्नी चना देवी को सहायता राशि का चेक प्रदान किया।वहीं, दिवंगत सदस्य अनपी देवी के पुत्र रामबदन महतो को भी 25 हजार रुपए का चेक दिया गया।यह सहायता देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ बरौनी की ओर से उपलब्ध कराई गई।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सहकारी व्यवस्था का उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को जोड़ने के साथ जरूरत के समय उनके परिवारों को सहयोग देना भी है। सदस्यों के निधन के बाद उनके परिजनों को सहायता राशि मिलने से उन्हें आर्थिक संबल मिल सकता है।चेक वितरण के दौरान समिति के सदस्य श्रवण महतो,सूरज महतो,देवनारायण महतो,रामाकांत महतो,रंजीत महतो,नक्षत्र महतो और विंदेश्वरी महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान मृत सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

