श्री रामचरितमानस प्रचार संघ, शाखा बेगूसराय की जिला प्रबंधकारिणी समिति गठित
पंकज कुमार सिंह बने जिला अध्यक्ष एवं सुनील कुमार सिंह जिला संरक्षक, महिला प्रकोष्ठ का भी गठन
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
श्रीरामचरितमानस प्रचार संघ के तत्वावधान में श्री संकट मोचन प्रखंड गोष्ठी, तेघड़ा का आयोजन सेंट पॉल पब्लिक स्कूल परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सत्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में जिले की विभिन्न प्रखंड गोष्ठियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी में
अध्यक्ष: पंकज कुमार सिंह राधे राधे,उपाध्यक्ष: राम अहलाद राय (नारेपुर), सुशील कुमार सिंह (महेशवारा), श्याम नारायण सिंह (पहसारा),मंत्री: हरे राम चौधरी (गोधना),सहमंत्री: दिवाकर मिश्रा ,(आकोपुर), रामाधिकार सिंह (बभनगामा), उपेंद्र राय, कोषाध्यक्ष: श्री पवन सिंह (मंझौल)।
– उपकोषाध्यक्ष: श्री कैलाश कुंवर (पीढ़ौली),जिला संरक्षक: सुनील कुमार सिंह (दुलारपुर)। कार्यकारिणी सहित जिला महिला प्रचार संघ का भी गठनमनोनीत किया गया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को चादर, माला एवं श्री सुंदरकांड की प्रति भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण सत्य, राष्ट्रीय महामंत्री रामशंकर राय, राष्ट्रीय उपमहामंत्री नरेंद्र सिंह एवं प्रांतीय कार्याध्यक्ष इंद्रकांत झा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि श्रीरामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि आदर्श जीवन, पारिवारिक संस्कार एवं सामाजिक समरसता का मार्गदर्शक है। नई समिति जिले की सभी प्रखंडों में गोष्ठियों का विस्तार, नियमित मानस पाठ, सुंदरकांड एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाने की दिशा में कार्य करेगी।

