Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी के सभा स्थल की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने लिया जायज़ा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    पीएम मोदी के सभा स्थल की तैयारियों का भाजपा नेताओं ने लिया जायज़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 07 दिसंबर को जमशेदपुर में होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार को पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उक्त कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी रघुवर दास, जमशेदपुर पश्चिम के देवेंद्र सिंह, पोटका की मेनका सरदार, जुगसलाई के मुचिराम बाउरी, बहरागोड़ा के कुणाल षाड़ंगी, घाटशिला के लखन मार्डी, ईचागढ़ के साधु चरण महतो, गणेश महाली समेत अन्य मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंध के निमित्त एनएसजी की टीम शुक्रवार को शहर पहुँचीं। वहीं शुक्रवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड राज्य के चुनाव प्रभारी ओम माथुर, पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल जी और प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर आ कर गोपाल मैदान स्थित सभा स्थल का निरीक्षण किया। पार्टी के आला नेताओं के संग जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहें। इस दौरान तैयारियों के आशय में ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिये गये। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने उक्त कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक भीड़ का दावा किया। कहा कि मोदी लहर की आँधी के आगे महागठबंधन का टिकना असंभव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पैंसठ पार के चुनावी लक्ष्य को आसानी से हासिल करेगी। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर के समर्थन में चल रहा व्यापक प्रचार अभियान, पूरे क्षेत्र में छाये रघुवर
    Next Article पाक चीफ जस्ट‍िस खोसा ने कहा, हमें भारत का एजेंट कहा जाता है !

    Related Posts

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.