Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, धान की एमएसपी 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, धान की एमएसपी 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केबिनेट की बैठक में आज बुधवार 3 जुलाई को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये, जिसमें किसानों को भी कई राहत दी गई है. धान के समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 85 रुपए सहित कई अनाजों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है. साथ ही लेबर रिफॉर्म में आगे बढ़ते हुए 44 अलग-अलग लेबर कानून को मर्ज करने का निर्णय लिया गया.

    मोदी कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें सबसे अहम फैसला धान समेत 13 फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि रही. धान के समर्थन मूल्य में 85 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है. इसके बाद धान की एमएसपी बढ़कर 1,835 प्रति क्विंटल कर दी गई है. धान के अलावा 13 अन्य अनाजों की एएसपी भी बढ़ाई गई है, जिनमें मक्का, बाजरा, मूंगफली और अरहर शामिल हैं.

    44 अलग-अलग लेबर कानून होंगे मर्ज

    कैबिनेट मीट में वेज कोड बिल को किया मंजूरी देते हुए लेबर रिफॉर्म के मोर्चे पर बड़ा फैसला लिया गया है. 44 अलग-अलग लेबर कानूनों में बदलाव के साथ इन्हें एक में मिलाने का निर्णय लिया गया है. अब रेलवे और माइंस समेत चुनिंदा सेक्टर के लिए केंद्र सरकार को न्यूनतम मजदूरी तय करने का अधिकार होगा. हर 5 साल पर इस न्यूनतम मजदूरी की समीक्षा की जाएगी.

    एसीए बनाने का फैसला मंजूर

    कैबिनेट की इस बैठक में आर्बिट्रेशन एंड कौंसिल एक्ट (एसीए) 2019 में बदलाव के लिए एक बिल को भी मंजूरी दे दी गई है जिसमें विवादों के निपटारे में मध्यस्था को बढ़ावा देने के लिए आर्बिट्रेशन कौंसिल एक्ट (एसीए) बनाने का प्रस्ताव है.

    लीज पर दिए जाएंगे 3 एयरपोर्ट

    देश के 3 एयरपोर्ट-अहमदाबाद, लखनऊ और मैंगलूरु को लीज पर देने का फैसला लिया गया है. अब यह तीनों एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत हैं. पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर लीज पर मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए देने का प्रस्ताव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईरान में बने वेनेजुएला जैसे हालात, 25000 रियाल में बिक रही रोटी
    Next Article नये अध्यक्ष के चुनाव तक मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.