Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नये अध्यक्ष के चुनाव तक मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    नये अध्यक्ष के चुनाव तक मोतीलाल वोरा होंगे कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद राहुल गांधी के इस्तीफों के बाद चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस ने आज बुधवार 3 जुलाई को बड़ा निर्णय लेते हुए वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है. वे नये अध्यक्ष के चुने जाने तक इस पद पर कार्य करते रहेंगे.उल्लेखनीय कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम थे. राहुल ने बुधवार को एक बार फिर साफ किया कि वह अब पार्टी प्रेसिडेंट नहीं हैं. कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए. राहुल ने एक बातचीत में कहा, मैंने पहले कई मौकों पर बता दिया है कि मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं. इसलिए नए अध्यक्ष के चुनाव में मेरी कोई भूमिका नहीं है. ये फैसला कांग्रेस कार्यसमिति को ही करना है. मैं चाहता हूं कि पार्टी जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन ले

    एकीकृत एमपी के सीएम रह चुके हैं वोरा

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा 2014 से राज्यसभा के सदस्य हैं. वोरा पहली बार 1988 में राज्यसभा के सदस्य बने थे. इसके अलावा वह कुछ समय के लिए 1985-1988-1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके वोरा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और सिविल एविएशन मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं. वोरा 16 मई1993 से लेकर 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं. कांग्रेस आलाकमान के बेहद करीबी माने जाने वाले वोरा ने 80 के दशक के मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रहे हैं. वोरा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, धान की एमएसपी 85 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी
    Next Article पश्चिम बंगाल नहीं बनेगा ‘बांग्ला’, केंद्र ने ठुकराया ममता का प्रस्ताव

    Related Posts

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    October 8, 2026

    पिल्लू के प्रकोप से अतरुआ बहियार में मकई-सोयाबीन की फसल बर्बाद

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नवरात्र में आपत्तिजनक गरबा आयोजनों का विरोध करेगा विहिप

    रूपी सोरेन जी के अंतिम दर्शन कर विधायक संजीव सरदार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    पिल्लू के प्रकोप से अतरुआ बहियार में मकई-सोयाबीन की फसल बर्बाद

    तेघड़ा में दिव्यांगजनों के आकलन और प्रमाण पत्र के लिए लगाशिविर, सहायक उपकरण की भी मिलेगी सुविधा

    सेवा शिविर में 168 लोगों ने सौंपे आवेदन।राजस्व से जुड़े 100 मामले पहुंचे,

    एकतरफा सुनवाई का आरोप लगाकर प्रभारी प्राचार्य ने डीईओ से लगाई गुहार

    बिहार राज्य ग्राम कचहरी न्यायमित्र संघ का तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन समाप्त

    दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी, परिजन परेशान

    नप बीहट क्षेत्र में जिन घरों में नल जल का पानी नहीं है उनका टैक्स नहीं ले — गिरिराज सिंह

    रास्ता संकीर्ण करने का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.