Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दूसरे कार्यकाल के लिए मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 65 बन सकते हैं मंत्री
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दूसरे कार्यकाल के लिए मोदी आज लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 65 बन सकते हैं मंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली: लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को नये कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 68 वर्षीय मोदी व उनके कैबिनेट सहयोगियों को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शाम सात बजे शपथ दिलायेंगे. यह समारोह रात साढ़े आठ बजे तक चलेगा. चर्चा है कि 65 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होने वाले इस भव्य समारोह में देश-विदेश के करीब आठ हजार मेहमान शिरकत करेंगे. खास बात यह है कि पश्चिम बंगाल में मारे गये 54 भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन भी इस समारोह के गवाह बनेंगे. इस माैके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष विपक्षी नेता, उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारे, राज्यों के मुख्यमंत्री और बिम्सटेक सदस्य देशों के नेता भी मौजूद रहेंगे. बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. इस बार पाक को न्योता नहीं भेजा गया है. इस बीच रहस्य कायम है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मंत्री बनेंगे या नहीं. पीएम मोदी और शाह ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को लंबी बैठक की. इस दौरान नये कैबिनेट की व्यापक रूपरेखा तय की गयी. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम से मुलाकात की. मोदी का नया कैबिनेट अनुभव के साथ ही युवा, क्षेत्रीय संतुलन, महिला, जातिगत संतुलन और विशेषज्ञों का मिला-जुला रूप होगा. चर्चा है कि भाजपा अध्यक्ष शाह को कैबिनेट में महत्वपूर्ण विभाग मिल सकता है. दूसरी चर्चा यह भी है कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह अध्यक्ष पद पर ही रहेंगे. अहम सवाल है कि गृह, वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालय किसे मिलेगा. राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान व प्रकाश जावड़ेकर को फिर से कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article ममता को झटका, TMC का एक और विधायक भाजपा में शामिल

    Related Posts

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    July 26, 2026

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.