Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सद्भावना रैली बना ऐतिहासिक
    Breaking News झारखंड

    केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सद्भावना रैली बना ऐतिहासिक

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री ने दिखायी हरी झंडी, रन फॉर सद्भावना में दौड़ी लौहनगरी,
    सभी ने स्वच्छता को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया
    जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती पर बुधवार को रन फॉप सद्भावना का आयोजन किया गया. जिसमें हजारो लोगों ने शामिल होकर सद्भावना की मिशाल पेश की. इस दौरान सभी ने अपने जीवन में स्वच्छता को आत्मसात करने की प्रतिज्ञा की. साथ ही दौड़ के दौरान इसे प्रायोगित तौर पर निभाया.
    इससे पहसे सुबह 6 हजे साकची गोलचक्कर पर सद्भावना दूत जमा हुए. मुख्य अतिथि खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने सभी को संबोधित किया तथा बापू के सद्भावना एवं स्वच्छता की चर्चा की. तत्पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर सद्भावना की शुरुआत की.  इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिषद, यंग इंडियंस,ऑल इंडिया होप लाइन, के के आवास, आदित्या इंस्टीच्यूट समेत कई संगठनों ने भाग लिया. रन फॉर सद्भावना गोलचक्कर से प्रारंभ होकर स्ट्रेट माइल रोड, रेडक्रोस भवन रोड, जुबिली पार्क होते हुए सर दोराबजी टाटा पार्क के पास पहुंचा. इस दौरान रास्ते भर लोगों ने इधर-उधर विखरा कचड़ा एकत्रित किया. इस सॉर्ट मैराथन में शहर के स्कूल व कालेजों के छात्र-छात्राओं के अलावे        जमशेदपुर ब्लाइंड स्कूल एवं दिव्यांग स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए. आयोजन में करीब 300 स्वयंसेवक पूरे रास्ते में प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इस दौड़ का मकसद शांति, सद्भावना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है.
    कार्यक्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसएसपी अनुप विरथरे, एडीसी सौरभ सिन्हा, हरिबल्लभ सिंह आरसी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, विकास सिंह, वरिष्ठ नागरिक परिषद के शिवपूजन सिंह, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के दीपक कुमार, रेड क्रोस के सचिव विजय कुमार सिंह, यंग इंडियंस के धर्मेन्द्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में शहरवासी मौजूद थे.
    ज्ञात हो कि बापू के जीवन से प्रेरणा लेकर शांति, एकता और भाईचारे के मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के निमित्त प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को सद्भावना रन का आयोजन किया जा रहा है.हर साल हो रहे इस आयोजन की शहर में अलग पहचान बन गयी है और लोग सोत्साह इसमें आयोजन करने आते हैं. शहर के स्कूलों, कालेजों, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनों से हर साल इसमें भागीदारी होती है और खासकर युवा वर्ग का उत्साह तो देखते ही बनता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यस्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमीनार के लिए कुंडहित से रिया और बागडेहरी से सोमनाथ का हुआ चयन
    Next Article भारत Vs अफ्रीका टेस्ट: रोहित और मयंक के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.