Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यस्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमीनार के लिए कुंडहित से रिया और बागडेहरी से सोमनाथ का हुआ चयन
    Breaking News झारखंड

    राज्यस्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमीनार के लिए कुंडहित से रिया और बागडेहरी से सोमनाथ का हुआ चयन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चयनित छात्र को सम्मानित करते शिक्षकगण।

    बागडेहरी/जामताड़ा: जेबीसी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में जिला स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार का आयोजन जिला शिक्षा विभाग एवं साइंस फॉर सोसायटी, जामताड़ा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम झारखंड सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार एवं बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय, कोलकाता द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार से संबंधित सेमिनार की शुरुआत सोसायटी के अध्यक्ष हर प्रसाद खान, निर्णायक मंडली के निर्णायक सह सोसायटी के अधिविद्य स्राेत व्यक्ति डॉ शशांक पाठक एवं प्रो जगन्नाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
    सेमिनार में जिले के 50 उच्च विद्यालयों के कुल 90 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में सर्व प्रथम प्रतिभागियों को 10 अंकों के लिए एक लिखित परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों को निर्णायक मंडली के समक्ष उनके द्वारा निर्मित चार्ट पोस्टर तथा विषय से संबंधित राइट आप को प्रस्तुत करते हुए उन्हें 6 मिनट में व्याख्यान दिया। सेमिनार का विषय रासायनिक तत्वों की आवर्त सारणी का मानव कल्याण पर प्रभाव था। निर्णायक मंडली में प्रमुख डॉ शशांक पाठक एवं प्रो जगन्नाथ सिंह थे। सहयोगी के तौर पर सोसायटी के अधिविद्य समन्यवक दुर्गादास भंडारी, सचिव डॉ कंचन गोपाल मंडल थे। निर्णायक मंडली द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिखित परीक्षा के अंक, मौखिक प्रश्नोत्तरी के अंक, प्रदर्श प्रयोग एवं वैज्ञानिक तथ्यों को बारीकी से मूल्यांकन करते हुए राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार के लिए दो विद्यार्थियों का चयन किया।शिक्षक सुखेन मान्ना ने कहा राज्य स्तरीय विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार के लिए प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा रिया मंडल एवं आरके प्लस टू विद्यालय बागडेहरी के छात्र सोमनाथ मान्ना का चयन किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क दूर्घटना में चौकीदार समेत दो घायल
    Next Article केके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सद्भावना रैली बना ऐतिहासिक

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.