Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत Vs अफ्रीका टेस्ट: रोहित और मयंक के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर
    Breaking News Headlines खेल

    भारत Vs अफ्रीका टेस्ट: रोहित और मयंक के शतक से भारत बड़े स्कोर की ओर

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाखापत्तनम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपना पहला शतक जड़ा. रोहित शर्मा भी अभी तक मैदान में डटे हैं और भारत बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है. अग्रवाल ने अपना शतक 204 गेंदों में पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 69 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 240 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा (137 रन) और मयंक अग्रवाल (100 रन) क्रीज पर हैं. बता दें कि खराब मौसम के कारण पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल नहीं हो सका था और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई थी. उस वक्त तक भारत का स्कोर 59.1 ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 202 रन थे.मयंक अग्रवाल भारत में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने भारत में पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़ दिया. बता दें कि मयंक ने पिछले साल दिसंबर में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने शानदार 76 रन की पारी खेली थी. इसके बाद भी उनके बल्ले से अर्धशतक निकले लेकिन वह उसे शतक में नहीं बदल सके. मयंक अग्रवाल इससे पहले तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं. अपने डेब्यू मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 76 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरे मैच में भी मयंक अग्रवाल 77 रन बनाकर आउट हुए थे.खराब मौसम के कारण पहले दिन के आखिरी सेशन का खेल नहीं हो सका और समय से काफी पहले दिन के खेल समाप्ति की घोषणा कर दी गई. पहले दिन सिर्फ दो सेशन का ही खेल हो सका. भारत ने टी ब्रेक तक 59.1 ओवरों में बिना किसी विकेट खोए 202 रन बना लिए थे तभी बारिश आई और दूसरे सेशन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. इसके बाद लगातार बारिश जारी रही और अंपायरों ने एक सेशन पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेके एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित सद्भावना रैली बना ऐतिहासिक
    Next Article बिहार: 15 जिलों में बाढ़ से 21.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 73 लोगों की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.