Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिन्दगी का आइना दिखाने वाली फिल्म: मिडिल क्लास लव
    Headlines सिनेमा

    जिन्दगी का आइना दिखाने वाली फिल्म: मिडिल क्लास लव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म : मिडिल क्लास लव
    कास्ट : प्रीत कमानी, मनोज पाहवा, काव्या थापर और ईशा सिंह
    निर्देशक : रत्ना सिन्हा
    स्टार : 3

     

    रत्ना सिन्हा के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिडिल क्लास लव सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म में प्रीत कमानी, मनोज पाहवा, काव्या थापर और ईशा सिंह लीड स्टार्स में से हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर रत्ना सिन्हा के पति अनुभव सिन्हा और जी प्रोडक्शन हैं. इस फिल्म के लिए म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है. ये फिल्म यूडी उर्फ प्रीत के आस-पास घूमती रहती है. एक लड़का जो मिडिल क्लास लाइफ से तंग आ गया है. उसे लगता है कि प्यार ही एक ऐसी चीज है जो उसे इन सब से बाहर निकाल सकता है.

     

    कहानी- मिडिल क्लास की घिसीपिटी कहानी. एक मां-बाप, उनके दो बेटे, बड़ा बेटा जल्दी जिम्मेदारी समझ जाता है और छोटा बेटा नालायक है. उसे इन सब से बाहर निकलना है. बागी होना उसका लाजमी है जब तक उसे जिन्दगी थप्पड़ नहीं मारती और एक गलती से वो समझदार नहीं होता तब तक वो लापरवाही ही करता रहता है. ये सब बातें फिल्म देखने वालों को बहुत बेहतरीन तरीके से जोड़ती है. फिल्म की कहानी भले ही घिसीपिटी हो लेकिन उसे पर्दे पर फिल्माया अच्छे से गया है.

     

    फिल्म में बीच-बीच में बेहतरीन कॉमेडी भी नजर आती है. खास कर प्रीत की तरफ से, कैसे मजाक एक बाप और बेटे के बीच में होते हैं. यूडी हर एक बात में अपना ह्यूमर तलाश लेता है. फिल्म के गाने भी ठीक हैं. फिल्म में हिमेश रेशमिया ने गानों को कंपोज किया है. रैप सॉन्ग्स का भी इस्तेमाल बेहतरीन तरीके से किया गया है. जो कि आपको सुनकर ही मजा आ जाएगा. अगर हम फिल्म के डायलॉग्स की बात करें तो जब भी फिल्म में प्रीत के डायलॉग्स को बेहतरीन तरीके से लिखा गया है. लेकिन जैसे ही फिल्म कहीं और पहुंचती है फिल्म के डायलॉग पूरी फिल्म की जबान को खराब कर देते हैं. फिल्म के बहुत ही अहम सीन में पूरी जो बातचीत है वो अंग्रेजी में होती है. जब कि फिल्म हिन्दी है. इसकी फिल्म में जरूरत भी नहीं थी. इससे ये भी लगता है कि सिनेमा की जबान हर फिल्म के साथ और भी बिगड़ती चली जा रही है.

     

    कुल मिलकर फिल्म बेहतरीन है, जिसे एक बार जरूर देखा जा सकता है. काफी वक्त के बाद ऐसी फिल्म देखने को मिली है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें नम हो जाएंगी. ये जरूर कहा जा सकता है कि इंडियन सिनेमा अच्छी फिल्में बना रहा है. लगातार अच्छा सिनेमा दिखाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो नजर में नहीं आता है. ऐसी फिल्मों के साथ असल दिक्कत ये है कि इनमें कोई बड़ा नाम काम नहीं करता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आरंभ 3.0 के दूसरे दिन की ऑनलाइन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं के नाम हुए घोषित
    Next Article 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया सन्यास का ऐलान

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.