Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे: ममता बनर्जी
    Breaking News Headlines राजनीति

    महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे: ममता बनर्जी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे: ममता बनर्जी

    कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेगी।

    बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई ‘फास्ट ट्रैक’ अदालत में हो।

    महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता स्थित एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर मिला था। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण की पुष्टि हुई है।

     

     

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन उचित है।

    उन्होंने एक बांग्ला समाचार चैनल पर कहा, “मैं कनिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं।”

    बनर्जी ने कहा कि यदि मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) सहित किसी भी एजेंसी से मामले की जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं है।

    इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के कनिष्ठ चिकित्सकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया।

     

     

     

    बनर्जी ने कहा, “मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने परिवार में किसी को खो दिया है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों पर किसी भी हमले को रोकने के लिए हर अस्पताल में पुलिस शिविर स्थापित किए गए हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के अधीक्षकों/प्राचार्यों की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने अस्पतालों में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

    बनर्जी ने कहा, “हम यह भी जांच करेंगे कि क्या उनकी ओर से कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘नकली देशभक्त’ बताया, समाज को बांटने का आरोप लगाया
    Next Article कार्यकर्ताओं ने मनाया डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन, कई कार्यक्रम आयोजित

    Related Posts

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 1, 2026

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    October 1, 2026

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.