Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘नकली देशभक्त’ बताया, समाज को बांटने का आरोप लगाया
    Breaking News Headlines राजनीति

    नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘नकली देशभक्त’ बताया, समाज को बांटने का आरोप लगाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘नकली देशभक्त’ बताया, समाज को बांटने का आरोप लगाया

    राजकोट: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं को ‘‘नकली देशभक्त’’ बताया और उन पर समाज को बांटने तथा केवल एक परिवार की चिंता करने का आरोप लगाया।

    गुजरात के राजकोट में भाजपा की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि ‘‘संकीर्ण सोच और छोटी सोच वाले ये लोग’’ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए देश को जोड़ने में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान की उपेक्षा की।

    नड्डा ने कांग्रेस पर चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज तक एक भी कांग्रेस नेता केवडिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्प अर्पित करने नहीं गया, जिन्होंने 562 रियासतों को एक साथ लाकर इस महान भारत का निर्माण किया था।’’

    नड्डा ने कहा, ‘‘ऐसी संकीर्ण सोच और छोटी सोच वाले ये लोग भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से भारत को जोड़ने में लगे हैं। आइए भारत को एकजुट करने वाले को नमन कीजिए। कभी गुजरात और केवडिया आइए और लौह पुरुष सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कीजिए, जिन्होंने देश का एकीकरण किया। भारत जोड़ो यात्रा आयोजित करने वाले लोगों को याद रखना चाहिए कि भारत को एक करने में सरदार पटेल का कितना बड़ा योगदान था।’’

    नड्डा ने आरोप लगाया कि देश की जनता और इसके युवा इन नकली देशभक्तों को सच्चाई दिखाएंगे जो देश को राजनीति के चश्मे से देखते हैं और राजनीति के लिए तथा अपने हितों की पूर्ति के लिए समाज को बांटते हैं।

     

     

     

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि वह कांग्रेस नेताओं को याद दिलाना चाहते हैं कि देश सरदार पटेल और अन्य देशभक्तों के योगदान को कभी नहीं भूलेगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।

    उन्होंने कहा, ‘‘अपने चश्मे से आप केवल एक परिवार को देखते हैं। आप चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को भूल जाते हैं…आप उन लाखों लोगों और नेताओं के योगदान को भूल जाते हैं जिन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आपको केवल एक परिवार याद रहता है।’’

    नड्डा ने महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे नेताओं के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में गुजरात द्वारा दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘562 रियासतों को एक साथ लाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन भारत के लौह पुरुष, जिनका जन्म गुजरात की इस पवित्र भूमि पर हुआ था, ने दो साल के भीतर 562 रियासतों को एक साथ लाकर भारत को महान बनाया।’’

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम में नड्डा ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘जब हम तिरंगा यात्रा के साथ आगे बढ़ेंगे, तो हमें अपने गुजरात, अपने देश को आगे ले जाने और इसे एक विकसित भारत बनाने में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। तिरंगा यात्रा की सच्ची भावना और उद्देश्य तथा सच्चा उत्सव तब होगा जब हम एक विकसित भारत का संकल्प हासिल करेंगे।’’

    नड्डा ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और गुजरात मोदीजी के आशीर्वाद से (मुख्यमंत्री) भूपेंद्र पटेल और अन्य सभी नेताओं के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’

    नड्डा ने कहा कि यह भारत का सौभाग्य है कि गुजरात के बेटे प्रधानमंत्री मोदी ने इस अमृत काल में विकसित भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय तिरंगा लोगों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाता है।

    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों के लिए महात्मा गांधी और सरदार पटेल को याद करने का एक अवसर है और यह भी कि कैसे उन्होंने भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए काम किया।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक देश बन गया है तथा जापान को पीछे छोड़कर तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल केंद्र बन गया है। आज भारत देश में इस्तेमाल होने वाले 97 प्रतिशत मोबाइल फोन का उत्पादन करता है, जबकि 10 साल पहले उसे चीन, ताइवान, जापान समेत अन्य देशों से आयात करना पड़ता था।

    नड्डा ने कहा कि भारत द्वारा देश में रक्षा उपकरणों का निर्माण शुरू करने से पहले रक्षा उपकरणों का आयात भ्रष्टाचार का केंद्र था। उन्होंने कहा कि बुलेट प्रूफ जैकेट आयात करने से लेकर अब भारत इनका निर्यातक बन गया है।

    उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत हर तरह से आत्मनिर्भर बनने के लिए तैयार है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। इसलिए, यह हमारा कर्तव्य है कि हम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के उनके आह्वान को साकार करने का प्रयास करें।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत सदर अस्पताल सरायकेला में सर्वजन दवा सेवन MDA/IDA- 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Next Article महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग करेंगे: ममता बनर्जी

    Related Posts

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    June 4, 2026

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.