Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है, किसी को छोड़ेगे नहीं
    Breaking News Headlines

    सीएम ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है, किसी को छोड़ेगे नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीडऩ मामले में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में अपनी बात रखते हुए कहा कि संदेशखाली में तनाव पैदा करने की भयानक साजिश चल रही है. गलत काम करने में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी हो.

     

    सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि संदेशखाली आरएसएस का गढ़ है. वहां 7-8 साल पहले भी दंगे हुए थे. यह संवेदनशील स्थलों में से एक है. मैंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने दूंगी. अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. राज्य महिला आयोग व पुलिस टीम को संदेशखाली भेजा गया है. महिला पुलिस की एक टीम घर-घर जाकर महिलाओं की शिकायतें सुन रही है. स्थिति को काबू किया जा रहा है. दूसरी ओर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलदर व सदस्य अंजू बाला ने पीडि़त महिलाओं से मुलाकात की. अरुण हलदर ने बताया कि वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संदेशखाली मामले पर रिपोर्ट सौंपेंगे. वहीं अंजू बाला ने कहा कि ममता बनर्जी खुद एक महिला सीएम हैं लेकिन वे कुछ भी बताना नहीं चाहती हैं. वे अपने नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही हैं. उनका नाम ममता है लेकिन दिल में ममता नाम की चीज नहीं है. गौरतलब है कि संदेशखाली में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां व उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं. लोगों का दावा है कि शाहजहां ने जबरन लोगों की जमीन पर कब्जा भी कर रखा है. इसके चलते वहां पिछले एक हफ्ते से विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शन के सातवें दिन बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और शाहजहां और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की. एक महीने पहले राशन घोटाले में ईडी ने नॉर्थ 24 परगना जिले में शाहजहां के ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान इस दौरान अधिकारियों पर हमला हुआ था, तब से शाहजहां फरार है.

     

    स्मृति ईरानी ने कहा कि अपने कार्यकर्ता को बचा रही सीएम ममता-

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी तृणमूल के मजबूत नेता शेख शाहजहां को बचा रही हैं. ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी ने एससी-एसटी मछुआरों के परिवार व किसानों के सम्मान का सौदा कर लिया. उनकी महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है.

    हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जबाव-

    महिलाओं से रेप के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था. कोर्ट ने महिलाओं से रेप व उनकी जमीनें हड़पने के मामले में ममता सरकार से 20 फरवरी तक जवाब मांगा है. महिला आयोग ने भी रेप के आरोपों पर चिंता जाहिर की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 8 बारूदी सुरंगों को किया निष्क्रिय
    Next Article राजधानी दिल्ली में ‘आग’ ने मचाया तांडव: पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोग जिंदा जले, 4 घायल

    Related Posts

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.