Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 8 बारूदी सुरंगों को किया निष्क्रिय
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 8 बारूदी सुरंगों को किया निष्क्रिय

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने नए सुरक्षा शिविर के पास बिछाई गईं आठ बारूदी सुरंग का पता लगाकर इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया.

     

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर 13 फरवरी को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंडेम गांव में स्थापित किया गया था. बारूदी सुरंग अगले दिन उस वक्त बरामद की गई जब सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए गश्त पर निकले थे. इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए स्टील के बक्सों में पैक किये गये विस्फोटकों को जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया था. बीजापुर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने इन विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया. उन्होंने बताया कि इससे पहले जब शिविर स्थापित किया जा रहा था तब नक्सलियों ने इलाके की घेराबंदी कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी शुरू कर दी थी. बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की थी. कुछ देर गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए. इस बीच सुरक्षा बलों ने गुंडेम गांव में एक माओवादी स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि माओवाद रोधी अभियान को गति देने, क्षेत्र के विकास में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा सड़क मार्ग के विस्तार के लिए नए शिविर की स्थापना की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोचिंग की छात्रा को धोखे से फ्लैट में बुलाकर गैंगरेप, नीट के 4 स्टूडेंट्स गिरफ्तार..!
    Next Article सीएम ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है, किसी को छोड़ेगे नहीं

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.