Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नुसरत जहां एक महिला सांसद हैं, उन्होंने सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया: दिलीप घोष
    Breaking News Headlines राजनीति

    नुसरत जहां एक महिला सांसद हैं, उन्होंने सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया: दिलीप घोष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया है. घोष ने कहा, नुसरत जहां एक महिला सांसद हैं. उन्होंने सिंदूर लगाया, एक व्यक्ति को पति के तौर पर संबोधित किया, शादी के रिसेप्शन पर मुख्यमंत्री को बुलाया और अब कह रही हैं कि शादीशुदा नहीं हैं. उन्होंने भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया है.

    बता दें कि पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को लेकर राजनीति तेज हो गई है. एक तरफ जहां भाजपा ने लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, तो वहीं टीएमसी ने भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां पर अपनी वैवाहिक स्थिति छुपाकर संसद में झूठा हलफनामा देने का आरोप लगाते हुए उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग की है.
    संघमित्रा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 19 जून को लिखे एक पत्र में कहा कि नुसरत ने संसद में दिये गये हलफनामे में कहा था कि वह विवाहित हैं, जबकि हाल में अपने पति से रिश्ते खराब होने पर उन्होंने कहा कि उनकी कभी शादी ही नहीं हुई थी. लिहाजा शादी के मुद्दे पर उन्होंने संसद और अपने मतदाताओं को धोखे में रखा है. मौर्य ने मांग की कि इस मामले को संसद की एथिक्स कमेटी को भेज कर इसकी जांच करवानी चाहिए और जहां की सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए.

    नुसरत जहां ने दावा किया था कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं

    बीते 9 जून को लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेत्री तथा तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने दावा किया था कि कारोबारी निखिल जैन के साथ उनकी शादी कानूनी नहीं, बल्कि लिव-इन-रिलेशनशिप है क्योंकि तुर्की में हुई उनकी शादी को भारतीय कानून के अनुसार मान्यता नहीं मिली है. अभिनेत्री ने एक बयान जारी किया कि चूंकि जैन के साथ उनकी शादी तुर्की विवाह नियम के तहत हुई थी, इसलिए यहां यह शादी अवैध है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएसएफ की जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 135 करोड़ की हेरोइन जब्त, तस्कर ढेर
    Next Article इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की आईएमडी ने दी चेतावनी, इन स्थानों पर पहुंचा मानसून

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    November 12, 2026

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    November 12, 2026

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    जनजातीय गौरव दिवस पर 11 से 18 नवंबर तक देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा : अर्जुन मुंडा

    बच्चों की हत्या कर शव कुएँ में फेंका, दो शव बरामद अन्य की तलाश जारी!

    ऐश्वर्या कश्यप ने बखरी के नए एसडीओ के रूप में संभाला पदभार

    बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल, बेगूसराय रेफर

    वीरपुर में 62 महिला किसानों के बीच 3.15 लाख का बोनस वितरित

    सिमरिया धाम में दूसरी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

    बलान के बदहाल घाटों पर ग्रामीणों ने जगाई आस्था की अलख

    महेशपुर में हथियार लेकर घूम रहे थे युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

    जिले के 14,040 नवगठित राशन कार्डधारियों को उपलब्ध हुए नए राशन कार्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.