Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की आईएमडी ने दी चेतावनी, इन स्थानों पर पहुंचा मानसून
    Breaking News

    इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की आईएमडी ने दी चेतावनी, इन स्थानों पर पहुंचा मानसून

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड समेत अन्य भागों में जहां झमाझम बारिश के साथ मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा. बिहार में 28 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्?तीसगढ़ में बारिश हो सकती है.

    मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में छा चुका है. इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढऩा है. हालांकि अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढऩे की संभावना नहीं है.

    अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडिशा, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आंतरिक उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है.

    अगले पांच दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    देश के पूर्वी हिस्से में स्थित राज्यों में इस सप्ताह तीव्र मानसूनी बारिश होने की संभावना है. अगले पांच दिनों में पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होगी. इसके अलावा, बुधवार को झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों (23-27 जून) तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तीव्र वर्षा की संभावना है.

    इन भविष्यवाणियों के मद्देनजर, आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए उपरोक्त सभी राज्यों पर एक एलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सलाह दी गई है कि निवासियों को अपने दिनों की योजना बनाते समय स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में अलर्ट होना चाहिए. इस बीच, ओडिशा को शुक्रवार और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा जाएगा, जिसमें राज्य के निवासियों को खराब मौसम के लिए सावधान रहने की सलाह दी जाएगी.

    आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा. मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है. आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनुसरत जहां एक महिला सांसद हैं, उन्होंने सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया: दिलीप घोष
    Next Article 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Mi 11 Lite

    Related Posts

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    November 12, 2026

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    November 12, 2026

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    November 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    बांदना पर्व पर रामजीवनपुर की महिलाओं को मिलीं 250 साड़ियां

    छठ को लेकर शिव बांध, छोटा बांध और गौरी घाट की सफाई शुरू

    छठ सामाजिक समानता और सामूहिक एकजुटता का पर्व : प्रेम रंजन

    ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की मासिक अपराध गोष्ठी, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर झामुमो ने सौंपा 11 सूत्री मांगपत्र

    आदर्श युवा सेवा समिति ने 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने 501 परिवारों में किया लौकी वितरण

    Hellspin Casino Mobile App: How Short, Repeated Sessions Shape the Way You Play

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.