Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटा
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप लगा है. उन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया है. बंगाल भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने पूरी घटना को लेकर ट्वीट किया है और ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथ लिया है. भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है. हालांकि टीवी 9 हिंदी ने सोशल मीडिया के वायरल वीडियो की सत्यता की जांच नहीं की है और न ही इसकी पुष्टि करता है.

     

     

     

    भाजपा नेता का आरोप है कि यह सनसनीखेज घटना मालदा के बामनगोला थाने के पाकुआहाट में हुई. यहां हर मंगलवार हाट लगती है. बाजार में पॉकेटमारी करने के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा गया और पिटाई शुरू हो गई. अमित द्वारा पोस्ट किये गये वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई चल रही है. किसी के हाथ में जूते हैं. कोई मुठ्ठी से बाल खींच रहा है. कुछ लोग दूर से चिल्ला रहे हैं, “अब और मत मारो. ”

     

     

     

    बीजेपी के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में आतंक का कहर जारी है. मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही.” उन्होंने कहा कि यह खौफनाक घटना 19 जुलाई की सुबह घटी. महिला सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थी और एक उन्मादी भीड़ उसके खून के लिए तरस रही थी. यह एक ऐसी त्रासदी की ओर ले जा रहा था, जिससे ममता बनर्जी का दिल ‘टूट’ जाना चाहिए था और वह केवल अपमानजनक होने के बजाय कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि लेकिन उन्होंने कुछ नहीं करने का फैसला किया. न तो उन्होंने इस बर्बरता की निंदा की और न ही दुख और पीड़ा व्यक्त की क्योंकि इससे एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी खुद की विफलता उजागर होती. भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट किया, “यह राज्यों की बात नहीं है कि क्या मणिपुर या पश्चिम बंगाल, इस देश की हर बेटी राजनीति, जाति और पंथ की परवाह किए बिना सम्मान की हकदार है.आवश्यक साक्ष्यों के अनुसार यहां पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं पर कैसे हमला किया जाता है, इसके चौंकाने वाले और भयावह दृश्य हैं. ” बता दें कि लॉकेट चटर्जी शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस के दौरान बंगाल में महिलाओं पर हिंसा का आरोप लगाते समय भावुक हो गयी थी और उन्हें कैमरे पर रोते हुए देखा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू राष्ट्रवाद के पितामह थे लोकमान्य तिलक
    Next Article अमेरिकी इतिहास में पहली बार महिला करेगी नौसेना का नेतृत्व

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.