Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित आसांगी ओड़िया मध्य विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है.

    विद्यालय परिसर और मुख्य मैदान में पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.

    समस्या के समाधान की मांग को लेकर झारखंड युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान उर्फ विवकी ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को आवेदन सौंपा. आवेदन में बताया गया है कि उचित नाली एवं जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर और आसपास के रास्तों में जमा हो रहा है.
    जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है.

    सोमदेव प्रधान ने नगर निगम प्रशासन से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और विद्यालय की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित एवं स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है.आवेदन की प्रतिलिपि सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को भी दी गई है.

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी
    Next Article नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.