Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हॉकी प्रतिभाओं को निखारने केलिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। हॉकी ऐस फाउंडेशन द्वारा नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेवल टाटा हॉकी अकादमी गर्ल्स हॉस्टल के प्रथम तल स्थित एवी रूम में किया गया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुचि नरेंद्रन उपस्थित रहीं, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनयापांडा मुथन्ना सोमैया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक भी मौजूद रहे।

    अकादमी के नए गर्ल्स विंग के शुभारंभ को बालिका हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है। इसके माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर आवासीय सुविधाएं और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगी, बल्कि भारतीय महिला हॉकी को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी।

    मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में महिला हॉकी का भविष्य उज्ज्वल है और ऐसी अकादमियां नई प्रतिभाओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएंगी।

    कार्यक्रम के दौरान नेवल टाटा के भारतीय हॉकी में योगदान को भी याद किया गया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग
    Next Article नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.