-

Screenshot एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा
राष्ट्र संवाद संवादाता
बोकारो जिले के एस. एस. कॉलेज, चास में सचिव द्वारा किए जा रहे व्यापक भ्रष्टाचार, वित्तीय घोटाले, नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद) और अभद्र व्यवहार को लेकर आज छात्र नेताओं की अगुवाई में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया गया इस दौरान कालेज के सचिव प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कर रहे छात्र नेताओं ने एक महीने का समय दिया है और कहा कि जल्द से जल्द अगर व्यापक भ्रष्टाचार और हुए अवैध नियुक्ति को खत्म नहीं किया जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इसको लेकर छात्रनेताओं ने चैस एसडीएम को भी पत्र सोपा है। जिसमें कहा है कि
चास प्रतिष्ठित एस. एस. कलिंज इस समय घोर कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार के दौर से गुजर रहा है। कॉलेज के र्तमान सचिव की मनमानी और तानाशाही नीतियों के कारण यह शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के मंदिर की जगह भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। जिससे कॉलेज का भविष्य विनाश की ओर अग्रसर है। कॉलेज के सचिव लालमोहन शर्मा के द्वारा कॉमर्स के सेकंड सेमेस्टर में पढ़ रहे अपने पोते युवराज को अकाउंटेंट के पद पर बहाल कर दिया गया है, जो खुद कॉलेज में पढ़ाई कर रहाहै। इसके साथ-साथ कॉलेज की राशि का भी बंदरबन पौधारोपण और मिट्टी का कार्य कर किया जा रहा है।

