बेहतर बोनस समझौते व ₹25 लाख ग्रुप इंश्योरेंस पर यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का अभिनंदन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 30 सितंबर। टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड यूनियन के कमिटी सदस्यों ने कर्मचारियों के हित में बेहतर बोनस समझौते और ₹25 लाख के ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा लागू कराने की पहल के लिए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय का माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। सदस्यों ने कर्मचारी हित में किए गए प्रयासों के लिए अध्यक्ष के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के साथ उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना है। बोनस समझौते के साथ ₹25 लाख के ग्रुप इंश्योरेंस की सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता और पदाधिकारियों व कमिटी सदस्यों के सहयोग से ऐसे निर्णय संभव होते हैं।
अभिनंदन समारोह में महामंत्री त्रिदेव सिंह, सच्चिदानंद, प्रमोद उपाध्याय, राजेश कुमार, शशि मिश्रा, रंजन मिश्रा, शशि वीर राणा, अमन, दिनेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण त्रिपाठी, कौशलेस कुमार, उपेंद्र राय, अनीश झा, सी.बी. सिंह सहित अन्य कमिटी सदस्य उपस्थित रहे।

