Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  प्रह्लाद जोशी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  प्रह्लाद जोशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से मिले केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  प्रह्लाद जोशी

     

    *बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल माननीय श्री सी०पी० राधाकृष्णन को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।*

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री  प्रह्लाद जोशी के गरिमामयी उपस्थिति में झारखंड सरकार एवं कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) एवं ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एम.ओ.यू.) हुआ संपन्न

    रांची विश्वविद्यालय परिसर मोरहाबादी रांची में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा सी.एस.आर. मद से उपलब्ध करायी जाने वाली राशि से 5000 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय (लाइब्रेरी) का निर्माण किया जाएगा।

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा राज्य के गोड्डा जिला स्थित महागामा में 300 शैय्या की आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण करेगी।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं केंद्रीय कोयला तथा खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में आज झारखंड मंत्रालय में कोल इंडिया भारत सरकार की अनुषंगी कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) तथा ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (एम.ओ.यू.) कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    *सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड्स (सी०सी०एल०) द्वारा CSR मद से रांची विश्वविद्यालय परिसर मोरहाबादी रांची में 5000 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले पुस्तकालय भवन (लाइब्रेरी) के निर्माण हेतु समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू .) की खास बातें..*

    ▪️सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड्स (सी०सी०एल०) द्वारा CSR मद से राँची विश्वविद्यालय परिसर, मोरहाबादी, राँची में लगभग 02 एकड़ भूमि पर 5000 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले राज्य स्तरीय पुस्तकालय निर्माण हेतु 62,43,39,300/- (बासठ करोड़ तैतालीस लाख उन्चालीस हजार तीन सौ रुपये) मात्र से पुस्तकालय भवन का निर्माण करायी जायेगी, जो लगभग 11753 sq.mtr. क्षेत्र के G+5 भवन होगा। निर्माण कार्य लगभग 02 वर्ष में पूर्ण कर लिया जायेगा।

    ▪️उक्त राज्य स्तरीय पुस्तकालय भवन में 6 lifts, E-Resource & Journal section, Conference Room, Reference book section, Institutional digital repository, Thesis, Dissertation, Report & Newspaper section, Digital Library section, Solar rooftop panels for power generation, STP Sewage treatment plant , Energy efficient lighting systems, Queue management, Double wall system considered to reduce heat gain, Sufficient Parking, modular furniture, Cubicles for group study, Meeting Rooms, Meditation Centre, Cafeteria / Canteen Mini auditorium की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

    ▪️ झारखण्ड राज्य जो Tribal बहुल राज्य के राजधानी राँची शहर में विभिन्न जिलों से अत्याधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ यहाँ आकर अध्ययन करते हैं, जो उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा (Civil services, State PSC, SSC, Railways etc.) की तैयारी भी कर रहे हैं, वे उक्त पुस्तकालय निर्माण होने से लाभान्वित होंगे। उक्त भवन के निर्माण के फलस्वरूप यह राज्य के लिये अद्वितीय शैक्षिक संस्था के रूप में विकसित होगा।

    ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा राज्य के गोड्डा जिला स्थित महागामा में 300 शैय्या की आधुनिक सुविधा युक्त अस्पताल निर्माण के समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू) की खास बातें..

    ▪️ ओपीडी क्षेत्र और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के साथ एक जी+3 अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा।

    ▪️ आईसीयू और अन्य सुविधाओं के साथ मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल यूनिट की होगी सुविधा।

    ▪️ अस्पताल की सभी सुविधाएं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ आवासीय भवन का निर्माण।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी को शॉल ओढ़ाकर स्वागत तथा सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट की। मौके पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने भी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को शॉल ओढ़ाकर उनका आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक महागामा श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खान सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सी.सी.एल.) के सीएमडी श्री पी.एम. प्रसाद, डायरेक्टर पर्सनल श्री हर्ष नाथ मिश्रा, जीएम सीएसआर श्री एल. बालाकृष्णा, नोडल अधिकारी श्री शंकर झा, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के वेलफेयर एवं सीएसआर जीएम श्री बी.के. झा, सीएमडी श्री ए.पी. पंडा, निदेशक कार्मिक श्रीमती आहूति स्वाईं सहित राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंत गाडगे शोभा यात्रा सह सम्मान समारोह का आयोजन
    Next Article तुलसी भवन के मुख्य हाल में अनोखा आयोजन, उदयपुर से चलकर डॉक्टरों की टीम पहुंची जमशेदपुर नेचुरल थेरेपी कैंप के माध्यम से होगा निशुल्क इलाज: प्रसनजीत तिवारी

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.