Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत समीक्षा बैठक संपन्न

    आज दिनांक 24.11.2022 को समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का विस्तृत समीक्षा बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना हेतु सभी किसानों को इस योजना से जोड़ने एवं लाभ देने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक विमर्श के साथ किया गया।

    *सुखाड़ से प्रभावित सभी किसानों के साथ भूमिहीन किसान (बटाई/लीज पर खेती करने वाले) को भी मिलेगा योजना का लाभ – उप विकास आयुक्त*

    बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ से प्रभावित जिले के सभी किसानों को जो जीविकोपार्जन हेतु कृषि पर आश्रित हैं उन्हें इस योजना के तहत 3500 रुपए की राशि का लाभ दिया जाएगा। इसका लाभ भूमिहीन किसानों को भी मिलेगा जो बटाई या लीज पर खेती करते हैं। इसके लिए किसानों को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, अद्यतन लगान रसीद, वंशावली (जनप्रतिनिधि द्वारा सत्यापित), खतियान/पर्चा, राशन कार्ड की स्व हस्ताक्षरित प्रति, स्व घोषणा पत्र संलग्न करना होगा। जिसमें कृषक मित्र, तकनीकी प्रबंधक, राजस्व उप निरीक्षक, जन सेवक के द्वारा जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक के द्वारा राशि भुगतान की अनुशंसा अंचल अधिकारी को की जायेगी।

    उप विकास आयुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र/जनसेवक सहित अन्य को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी किसानों को आच्छादित किया जाना है। इसके लिए सभी एटीएम बीटीएम एवं जनसेवक गांव गांव जाकर लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान आवेदन कर सकें।

    वहीं बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने विशेष रूप से योजना को लेकर आवश्यक जानकारी दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी श्री रंजीत मंडल, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री मनोज कुमार, अंचल अधिकारी, नाला श्रीमति सुनीता किस्कू, अंचल अधिकारी नारायणपुर श्री प्रदीप कुमार महतो, अंचल अधिकारी करमाटांड़ श्री गुलजार अंजुम, अंचल अधिकारी, फतेहपुर श्री पंकज कुमार, अंचल अधिकारी, कुंडहित, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, एटीएम, बीटीएम सहित कृषक मित्र सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Next Article जमशेदपुर स्ट्रीट वेंडर यूनियन ने मनाया उजाड़ीकरण दिवस

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    November 21, 2026

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    November 21, 2026

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    November 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की हालत नाजुक, टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा इलाज

    बदडीहा में नीलम ड्रेसेस एंड शू स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    बिरसानगर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन; अमर बाउरी और पूर्णिमा साहू ने किया स्वागत

    सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की जागरूकता रैली, उपायुक्त ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर करीब 70 करोड़ से पोटका में बनेगा ग्रिड सब-स्टेशन, 12 माह में निर्माण का लक्ष्य

    Chicken Road: Türkiye’deki Oyuncular İçin Kapsamlı Bir İnceleme

    देवउठानी एकादशी पर खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन

    हत्या के दिन चंदौली की जेल में था अखिलेश सिंह! सुप्रीम कोर्ट में ‘एलिबाई’ से मचेगी हलचल?

    राजस्व कार्यों के निष्पादन में लगातार शिथिलता एवं असंतोषजनक प्रदर्शन पर अपनाया कड़ा रुख : रिची पांडेय

    जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीमें चयनित गांवों में घर घर जाकर नालसा सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का करेगी प्रचार प्रसार : आर्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.