Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फ़ैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स आहूत बैठक संपन्न

    आज दिनांक 24.11.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेश्वर क्षेत्र, सर्वश्री ईसीएल के बंद पड़े खदानों में अवैध कोयला खनन के फलस्वरूप बने गढ्ढों की भराई करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया साथ ही उपायुक्त द्वारा कहा गया।

    महाप्रबंधक पांडेश्वर क्षेत्र को निर्देशित किया गया है कि भराई का कार्य पूर्ण नहीं होने तक उसकी सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी एवं पेट्रोलियम पार्टी द्वारा कोलियरी क्षेत्र में कोयला का अवैध खनन ना हो इसकी सघन देखरेख करेंगे।

    उपायुक्त द्वारा वन प्रमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अवैध कोयला खनन क्षेत्र में ट्रेंच काटकर वृक्षारोपण का कार्य करें जिससे उन क्षेत्रों में अवैध कोयला की निकासी में अंकुश लगेगी।

    उपायुक्त द्वारा कहा गया की एसपी माइंस चित्रा कॉलरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला प्रेषण के दौरान रेलवे साइडिंग में अवैध रूप से पत्थर बोल्डर भंडारीत हो जाता है जिससे हटाने का निर्देश दिया गया साथ ही कहा गया कि भंडारण स्थल पर पुनः पत्थर भंडारित ना हो इसके लिए आवश्यक पहल करें।

    उपायुक्त द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं एमवीआई को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध परिवहन किया जाता है तो सख्त कार्रवाई करें।

    बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं एमवीआई को रेडमंली वाहन जांच करने का निर्देश दिया साथ ही ईसीएल चितरा से रेलवे साइडिंग में कोयला ढुलाई में प्रयुक्त वाहनों के कागजातों, नंबर प्लेट, डंफर आदि के जांच हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को लगातार चेकिंग अभियान चलाने एवं नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में कोयला के अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम से संबंधित कुल 21 मामले सामने आए, जिसमे कुल 19 संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं पत्थर के अवैध खनन परिवहन एवं व्यापार की रोकथाम हेतु कुल 28 मामले सामने आए जिसमें 20 मामलों में 27 वाहनों से खनिज मूल्य की दुगुनी राशि वसूल की गई तथा 7 मामलों में 10 वाहनों पर सम्बंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। बालू खनिज के अवैध खनन हेतु कुल 28 मामले सामने आए जिसमे 12 मामलों में प्राथमिकी तथा 16 मामलों में खनिज मूल्य की दुगुनी राशि वसूल किया गया।

    उपायुक्त द्वारा जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अवैध खनन, परिवहन तथा व्यापार की रोकथाम हेतु संबंधित थाना को सूचना देकर पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही छापेमारी करेंगे तथा अवैध खनन परिवहन तथा व्यापार पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाएंगे।

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी(भा.पु.से.), वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय कुमार तिर्की, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री जगदीश प्रसाद, महाप्रबंधक ईसीएल पांडेश्वर, एसपी माइंस चितरा प्रतिनिधि, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालक एवं ओवरस्पीडिंग को लेकर उपायुक्त गंभीर,अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश
    Next Article उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में एसजीएसवाई सभागार में मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत समीक्षा बैठक संपन्न

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.