Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    News DeskBy News DeskAugust 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण

    वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर आयुक्त जेएनएसी, अपर उपायुक्त, सिविल सर्जन समेत जिले के अन्य सभी विभागीय पदाधिकारी समारोह में हुए शामिल

    वीर नारी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पुलिसिंग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, परेड में शामिल प्लाटून को भी किया गया सम्मानित

    उपायुक्त ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिला के विकास कार्यों एवं विविध क्षेत्रों में उपलब्धियों से जिलावासियों को कराया अवगत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने परेड निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी । समारोह में वीर नारी, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर आयुक्त जेएनएसी, अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने।

    इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि झारखण्ड की धरती वीरता, संघर्ष, त्याग और जनभागीदारी की समृद्ध परंपरा की साक्षी रही है। उन्होने कहा कि यह पावन दिवस हमें उन महान बलिदानों को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। विकास की इस यात्रा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुँचे, प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे, युवाओं को अवसर मिले, महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता बढे तथा हमारा जिला समावेशी और सशक्त बने। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें। इस अवसर पर उन्होने पूर्वी सिंहभूम जिला में संचालित विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अबतक प्राप्त उपलब्धियों को संक्षेप में बताया जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, JSLPS, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, आईटीडीए/कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि, पशुपालन, श्रम, नगर निकाय, राजस्व, परिवहन एवं निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियां शामिल रहीं।

    इस अवसर पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वीर नारी श्रीमती कनकलता, पति- शहीद नायक अखिलेश श्रीवास्तव (ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट) को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, निर्वाचन, पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    परेड में रैंजर (गर्ल्स) को प्रथम, स्कॉउट (ब्वॉयज) को द्वितीय, गाइड (गर्ल्स) को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया।

     

    निम्नांकित स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया

    उपायुक्त का आवासीय कार्यालय, समाहरणालय एवं रेडक्रॉस भवन- जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

    एसएसपी आवासीय कार्यालय, एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन- वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

    उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने आईटीडीए कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

    अनुमंडल कार्यालय, धालभूम- अनुमंडल पदाधिकारी श्री अर्नव मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

    अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला- अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमिताभ भगत द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।

    जिला जनसंपर्क कार्यालय- उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

    एवं अन्य सभी जिला स्तरीय कार्यालय में कार्यालय प्रधान द्वारा, सभी प्रखंड मुख्यालय, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगा झंडे को सलामी दी गई ।

     

    स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी श्री राजीव रंजन ने रेडक्रॉस भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त जिलावासियों को उन्होने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां
    Next Article मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.