Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत
    Breaking News Headlines

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंडला. मध्य प्रदेश के मंडला जिले से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नैनपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर में स्थित गणेश मंच के पंडाल पर अचानक बिजली का चालू तार टूटकर गिर पड़ा.

    पंडाल में बिजली का करंट दौड़ते ही गहरी नींद में सो रहे चार युवकों की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. घायलों में से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

    तड़के 5 बजे हुआ हादसा, नींद में ही करंट की चपेट में आए

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे घटित हुई. बिजली के खंभे पर लगे टीसी (ट्रांसफार्मर कनेक्शन) और मीटर के पास से अचानक एक मुख्य बिजली का तार टूटकर सीधे पंडाल की टीन और लोहे के ढांचे पर गिर गया. उस वक्त पंडाल के भीतर सेवादार और स्थानीय मिलाकर करीब 7 से 8 युवक सो रहे थे. अचानक फैले जोरदार करंट ने सोते हुए युवकों को संभलने का जरा भी मौका नहीं दिया. हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे प्रियांशु का अस्पताल में इलाज जारी है.

    मौके पर उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, जांच में जुटा प्रशासन

    तार टूटने और चीख-पुकार मचते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. नैनपुर के एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने बताया कि पुलिस, प्रशासनिक अमला और बिजली विभाग की तकनीकी टीम संयुक्त रूप से घटना की गहन जांच कर रही है. तार टूटने के तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है और प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवारों को हर संभव त्वरित मदद पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर
    Next Article एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    Related Posts

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    September 26, 2026

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    September 26, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार : गया पितृपक्ष मेला आ रही नेपाली बस धू-धू कर जली, 60 तीर्थयात्री थे सवार, टला बड़ा हादसा

    अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ चार्जशीट, सीसीटीवी में 85 बार रकम हटाने का दावा

    दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश: पीएम मोदी के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो हटाए मेटा, सीजेपी नेताओं को नोटिस

    शादी से इनकार के बाद छात्रा की मौत मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, कॉल डिटेल से जांच को मिली दिशा

    नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, टूटे एसी कोच के शीशे, यात्रियों में मचा हड़कंप, आरपीएफ कर रही जांच

    मध्य अफ्रीकी देश केंगे में क्रैश हुआ प्लेन, मिलिट्री कोर्ट प्रमुख समेत 12 लोगों की दर्दनाक मौत

    एशियन गेम्स : महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को धूल चटाया, देश की झोली में तीसरा स्वर्ण

    एमपी में दर्दनाक हादसा : गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, करंट से 4 युवकों की मौत

    लगातार बारिश से जमशेदपुर में बाढ़ जैसे हालात, स्वर्णरेखा-खरकाई खतरे के निशान से ऊपर

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.