Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोपाल मैदान में 14–15 मार्च को विद्यापति स्मृति पर्व, जुटेंगे हजारों मैथिल
    जमशेदपुर झारखंड

    गोपाल मैदान में 14–15 मार्च को विद्यापति स्मृति पर्व, जुटेंगे हजारों मैथिल

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर: मिथिला सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में 14 और 15 मार्च को द्वि-दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र से हजारों मैथिल परिवारों के शामिल होने की संभावना है।

    परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि समारोह का उद्देश्य मैथिली भाषा, साहित्य, लोक-संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ सके। कार्यक्रम में मैथिली साहित्यकारों की पुस्तकों के स्टॉल, मिथिला पेंटिंग और हस्तकला के स्टॉल के साथ मिथिला व्यंजनों का आनंद मेला भी आयोजित किया जाएगा।

    समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 20 लोगों को “मिथिला गौरव सम्मान” और “मिथिला प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुंज बिहारी मिश्र, विकास झा, जुली झा सहित कई प्रसिद्ध मैथिली गायक-गायिका और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

    पहले दिन के कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, समाजसेवी विकास सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। परिषद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए निःशुल्क बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की तैयारी पिछले दो महीनों से परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘राष्ट्र संवाद’ के 25 वर्ष पूर्ण, 26वें वर्ष में प्रवेश पर प्रभुनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएँ
    Next Article 14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.