जमशेदपुर: सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले समाचार मंच ‘राष्ट्र संवाद’ के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों द्वारा शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर रेड क्रॉस सोसाइटी के एसडीपी इंचार्ज प्रभुनाथ सिंह ने पूरे राष्ट्र संवाद परिवार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र संवाद ने पिछले 25 वर्षों में समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाने का सराहनीय कार्य किया है। प्रभुनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि यह संस्थान आगे भी इसी तरह समाज की आवाज बनकर जनहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाता रहेगा और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

