Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
    जमशेदपुर झारखंड

    14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डालसा सचिव ने आम लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार दिन शनिवार,14 मार्च 2026 को देश और राज्य भर के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए जमशेदपुर श्री अरविन्द कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस (138 NI Act), बैंक ऋण, ट्रैफिक चालान, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, श्रम विवाद, पारिवारिक मामले, बिजली/पानी के बिल से जुड़े मामले , शमनीय आपराधिक मामले, ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, पारिवारिक और दीवानी जैसे मामलों का आपसी सहमति से निःशुल्क समाधान किया जाता है। यह एक त्वरित और अंतिम समाधान है, जिसके फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। डालसा , जमशेदपुर के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य अदालतों में लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान और मुकदमों की संख्या कम करना है, यह नि:शुल्क है और इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती है । उन्होंने कहा कि इसका निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। इस हेतु सभी समझौते योग वाद के समाधान के लिए अलग अलग पीठ का गठन किया गया है। उन्होंने आम जनों से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने सुलहनीय मामलों के समाधान के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित प्राधिकार के कार्यालय में संपर्क करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोपाल मैदान में 14–15 मार्च को विद्यापति स्मृति पर्व, जुटेंगे हजारों मैथिल
    Next Article मानगो में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए कंचन दीप एजेंसी पर उमड़ी भीड़

    Related Posts

    1984 के पाप में कांग्रेस, बीजेपी आरएसएस बराबर के भागीदार : कुलबिंदर सिंह

    November 14, 2026

    किताब पर सियासत या सियासत का आईना?

    November 14, 2026

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.