Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों की अब खैर नहीं
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सड़क को पार्किंग स्थल समझने वालों की अब खैर नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर चलेगा नियमित अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई : डीटीओ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला:

    जिले की सड़कों पर मनमाने ढंग से भारी वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ अब परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों समेत प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।

    डीटीओ ने कहा कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन विशेषकर रात और कम दृश्यता के दौरान गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे वाहनों को सड़क पर खड़ा कर यातायात के लिए खतरा पैदा करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माने के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से वाहनों को अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की। अपरिहार्य स्थिति में सड़क किनारे वाहन रोकने पर पार्किंग लाइट जलाना अनिवार्य बताया।

    डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। दोपहिया चालकों से हेलमेट और चारपहिया चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। आने वाले दिनों में जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाकर बिना भेदभाव नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउर्दू बालिका मध्य विद्यालय को हाई स्कूल बनाने की पहल पर विधायक संजीव सरदार का हुआ स्वागत
    Next Article 72 घंटे बाद भी एनआईटी छात्र का सुराग नहीं, आसंगी चेक डैम में तलाश जारी

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.