Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मानगो में कोई ऐसा मोहल्ला नहीं जहां पानी की किल्लत नहीं हैं मानगो के गुरुद्वारा रोड़ के सी रोड़ में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है स्थानीय लोग प्रतिदिन पानी आने की आस में छटपटा कर रह जा रहे हैं लेकिन उन्हें एक बूंद भी पानी नसीब नहीं हो रहा हैं पानी की किल्लत के कारण मोहल्ले में इस बार होली का त्यौहार लोग नहीं मना पाए । रामनवमी के त्यौहार को देखते हुए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया स्थानीय लोग घर के सभी सदस्यों के साथ पानी भरने का पात्र लेकर सड़क पर उतर गए आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलने पर मौके में पहुंचे पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत एक महीने से मोहल्ले में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हुई है मानगो पेयजल स्वच्छता विभाग के साथ-साथ नगर निगम का चक्कर लगाकर लोग थक गए उनकी कोई नहीं सुन रहा है ।

    मौके में पहुंचे विकास सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग उपायुक्त के आवास से पात्र में पानी भरकर अपने घर लेकर आएंगे ।
    विकास सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के पेयजल आपूर्ति योजना को मानगो नगर निगम को स्थानांतर कर देने की बात पर विरोध प्रकट करते हुए तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे आम जनता के साथ एक भद्दा मजाक बताते हुए कहा की मानगो नगर निगम अपने मूलभूत कार्य सड़कों की साफ-सफाई , कचड़ा का उठाव, मच्छर मारने की दवा का छिड़काव, नाली की साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट का मरम्मत, जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र, के कार्य को सही तरीके से करा नहीं पाता है गंदगी और बदबू से पूरा मानगो बजबजा रहा है स्ट्रीट लाइट के मरम्मत के अभाव में कई गलियों में अंधेरा छाया रहता है । भ्रष्टाचार की गंगोत्री मानगो नगर निगम बना हुआ है पूरे देश में सबसे अधिक कहीं भ्रष्टाचार कहीं होता है तो वह नगर निगम में ही होता है वैसे भ्रष्टाचार में डूबे स्थान में पेयजल आपूर्ति योजना को स्थानांतरण करने की बात जमशेदपुर पश्चिम के विधायक का करना समझ से परे है विकास सिंह ने कहा की विधायक सरयु राय ने तो स्वयं पत्रकार वार्ता करके मानगो नगर निगम में कर्मचारियों की भारी कमी है की बात कही थी विधायक के प्रतिनिधिगण जब समस्या लेकर नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी से मिलने जाते हैं तो वें नहीं मिलते हैं तो आम लोगों की समस्या वें खाक सुनेंगे । पानी की समस्या को लेकर सड़क प्रमुख रूप से
    विकास सिंह,दीपक कुमार साहू, रंजन सिंह, उमा देवी, कंचन दत्ता, तारा दास,जसप्रीत सिंह,शंकर सिंह , परमजीत सिंह,माया देवी, रितु देवी, रंजनी धर,पल्लवी देवी, मिथलेश सिंह,विनोद अग्रवाल, विमल अग्रवाल,संटू दत्ता सहित मोहल्लेवासी उपस्थित हुए थे

    मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

    Related Posts

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    September 9, 2026

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    September 9, 2026

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.