Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति सरायकेला-खरसावां

    मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु

    मानगों के फिल्टर प्लांट में क्लेरिफियर सफाई का मामला हुआ रोचक

    मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है पहले विधायक सरयू राय ने प्लांट का निरीक्षण किया अधिकारियों के साथ बात की और जब साफ सफाई होने लगी तो पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह भी मैदान में उतर आए हैं इस पूरे मामले में पूर्व मंत्री बना गुप्ता पर भी निशाना साधा गया है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 16 मार्च की रात साढ़े 11 बजे से ढाई बजे रात तक जो रात्रिकालीन निरीक्षण मानगो पेयजल परियोजना के इंटक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया था, उसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। श्री राय ने मानगो क्षेत्र की सात पानी की टंकियों, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट आदि का निरीक्षण किया था और उनकी स्थिति देख कर बिफरे थे। उन्हें चार घंटे के इस औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली थीं और इसका इजहार उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर विकास विभाग के आला अफसरों के समक्ष किया था। श्री राय की नाराजगी का मुख्य कारण था ट्रीटमेंट प्लांट और टंकियों का वर्षों से सफाई न होना। इस कारण मानगोवासियों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा था। यह श्री राय के इस दबाव का ही असर था कि वर्षों से साफ-सफाई से वंचित मानगो के जवाहरनगर, 15 नंबर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मंगलवार को साफ-सफाई प्रारंभ हुआ।

    विधायक सरय़ू राय के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह, पप्पू सिंह और संतोष भगत मंगलवार को जवाहरनगर, 15 नंबर स्थित पानी टंकी की सफाई का जायज़ा लेने स्थल पर गये। नीरज सिंह ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सातों पानी की टंकियों का विगत कई वर्षों से साफ-सफाई नहीं हुई थी। मंगलवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु हुई।

     

    *मानगों के फिल्टर प्लांट में क्लेरिफियर सफाई का मामला हुआ रोचक*
    14 फरवरी 2025 को बिना किसी नेता के दौरे के बावजूद हुई थी सफाई पूर्व भाजपा विकास सिंह ने सबूत के साथ किया वीडियो जारी ।
    फिल्टर प्लांट की सफाई के संदर्भ में भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति एवं वीडियो जारी कर कहा कि ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के के फिल्टर प्लांट में कुल दो क्लेरिफायर बड़ी टंकी है जिसकी सफाई प्रत्येक वर्ष होती है कार्यालय में रखे रजिस्टर में सफाई की तिथि भी दर्ज है दो टंकी में से एक टंकी की सफाई 14 फरवरी 2025 को की गई थी और दूसरे की सफाई आज हुई है । विकास सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष जब क्लेरिफियर टंकी की सफाई होती है तो उसके दुर्गंध और गाद का दंश आस पड़ोस के मोहल्ले को झेलना पड़ता है 14 फरवरी को जब पहली टंकी की सफाई हो रही थी तब विकास सिंह ने अधिकारियों से कहा था की दूसरी टंकी की भी सफाई अभिलंब कर दिया जाए जिससे लोगों को बार-बार समस्या न झेलना पड़े विकास सिंह ने वीडियो जारी कर पहले टंकी की सफाई का प्रमाण भी दिया ।

    मानगो पेयजल परियोजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई शुरु
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइन्स
    Next Article मानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.