Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से की मुलाकात

    बी. एड. और एम. एड. शिक्षकों की समस्याओं पर पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और अन्य महाविद्यालयों में कार्यरत बी. एड. एवं एम. एड. शिक्षकों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले आठ महीनों से सहायक प्राध्यापकों का संविदा विस्तार नहीं हुआ है, जिससे वे असुरक्षा की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। वहीं, वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में इन शिक्षकों की सेवा शर्तों और वेतन संरचना में असमानता से असंतोष की भावना बढ़ रही है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा परिसर में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने शिक्षकों की परेशानियों पर संज्ञान लेने और त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को विभिन्न शिक्षकों के द्वारा सौंपा गया पत्र भी प्रस्तुत किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने पत्र के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया है। जिसमें उन्होंने सेवाओं को नियमित करने, वेतन वृद्धि लागू करने और वेतन असमानता को दूर करने की अपील की है, ताकि उन्हें स्थायित्व और न्याय मिल सके।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि शिक्षक समाज का आधार होते हैं। बी. एड. और एम. एड. शिक्षकों को लंबे समय से संविदा विस्तार और वेतन वृद्धि से वंचित रखा गया है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं। उनकी सेवा शर्तों और वेतन संरचना में समानता होनी चाहिए, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर सकें। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस मुद्दे का ठोस समाधान निकालें, ताकि शिक्षकों को न्याय मिल सके और शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

    वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उपरोक्त मांगों पर उचित समाधान का भरोसा दिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इस विषय पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 28 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो गुरुद्वारा रोड में एक महीने से नहीं मिला पानी, सड़क पर उतरी महिलाएं विकास सिंह ने सरयू राय पर साधा निशाना
    Next Article सिदगोड़ा टाउन हॉल में सहिया एवं सी०एच०ओ सम्मेलन आयोजित

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.