Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारु है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग (अफरातफरी में खरीदारी) से बचें।
    समाहरणालय सभागार में राजीव रंजन और पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।
    बैठक में बताया गया कि हाल के दिनों में अफवाहों के कारण शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी बिक्री दर्ज की गई, जिससे अनावश्यक दबाव की स्थिति बनी। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और नागरिक आवश्यकता के अनुसार ही तेल खरीदें। उन्होंने कहा कि पैनिक बाइंग से आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है और स्थिति असामान्य बन सकती है।
    एसएसपी श्री पीयूष पांडेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से कानून-व्यवस्था और यातायात प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें और सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक या अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें।
    बैठक में मौजूद Indian Oil Corporation, Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum और Jio-bp के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं है।
    प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे सोशल मीडिया और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक करें, ताकि भ्रम की स्थिति न बने। साथ ही तेल कंपनियों को सप्लाई चेन की नियमित निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
    Next Article उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    Related Posts

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    May 15, 2026

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    May 15, 2026

    जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश

    जमशेदपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें; प्रशासन ने लोगों से की संयम बरतने की अपील

    जनता दल (यूनाइटेड) ने जमशेदपुर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन

    विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस पर बच्चों ने की दालमा ट्रैकिंग, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    नीट-यूजी की पुन: परीक्षा 21 जून को होगी; अगले वर्ष से परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी: धर्मेंद्र प्रधान

    तीन रुपये का झटका लगा, बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी : राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में यूएई पहुंचे

    सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब डोबो ईंट भट्ठा के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया.

    पेट्रोल-डीजल के लिए तीसरे दिन भी हाहाकार, सुबह 4 बजे से कतार में लग रहे लोग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.