Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश

    Aman KumarBy Aman KumarJune 29, 2025Updated:June 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका: बीती रात पोटका प्रखंड क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ। स्थिति का जायजा लेने पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। देर शाम वे लव कुश आवासीय विद्यालय के उन छात्रों से मिलने पहुंचे जिन्हें बारिश के बाद एहतियातन पोटका थाना में रखा गया था। विधायक ने थाना प्रभारी मनोज मुर्मू एवं विद्यालय स्टाफ को छात्रों को अपनी निगरानी में जल्द से जल्द उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का निर्देश दिया।

    इसके उपरांत विधायक ने पोटका मुख्यालय में रात्रि बैठक की, जहां उन्होंने सभी पंचायतों में बारिश से हुए नुकसान का 24 घंटे के भीतर आकलन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। बैठक में पंचायत सचिव और राजस्व कर्मचारियों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने मौके से ही उपायुक्त से बातचीत कर अनुपस्थित कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया।

    विधायक ने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे और इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पोटका बीडीओ अरुण मुंडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    विधायक ने लव कुश आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर पहुंचाने और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने का दिया निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसामाजिक तत्वों का हिंदुओं पर हमला है:सुशील सिंह भूमिज 
    Next Article राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के लिए पुराना कोर्ट कचहरी बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना 

    Related Posts

    रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची

    October 22, 2026

    काण्ड्रा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा, ट्रेन ठहराव और अंडरपास की मांग तेज

    October 22, 2026

    आनंद मार्ग ने मनाया शरदोत्सव, आत्मविजय को बताया विजयोत्सव

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेल जनसंवाद में ट्रेनों की लेटलतीफी पर घिरे रेल अधिकारी, जनशताब्दी फिर एक घंटे विलंब से पहुंची

    काण्ड्रा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा, ट्रेन ठहराव और अंडरपास की मांग तेज

    आनंद मार्ग ने मनाया शरदोत्सव, आत्मविजय को बताया विजयोत्सव

    स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीसी सख्त

    दुर्गा पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन पर जिला प्रशासन ने जताया आभार, जानें पूरा विवरण

    आशियाना आदित्य सोसाइटी में चार दिवसीय नवरात्र महोत्सव संपन्न, सिंदूर खेला ने बांधा समां

    बिष्टुपुर में 24 अक्टूबर को होगा शैलेश लोढ़ा के हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन

    इरफान अंसारी के बयान: झारखंड में आस्था पर सियासत से सरकार असहज, जानें पूरा मामला

    वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश शुक्ल ने अमित शाह के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, की दीर्घायु जीवन की कामना

    प्रमथनगर में विसर्जन के दौरान मारपीट, दो घायल; थाना गेट पर डेढ़ घंटे सड़क जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.