Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैठक में बोले उपायुक्त – सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है, शिथिलता ना बरतें बैंक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैठक में बोले उपायुक्त – सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है, शिथिलता ना बरतें बैंक

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की आहूत बैठक सम्पन्न

    बैठक में बोले उपायुक्त – सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका अतिमहत्वपूर्ण है, शिथिलता ना बरतें बैंक

    आज दिनांक 16.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), वार्षिक ऋण योजना, वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही की उपलब्धियों की समीक्षा, सूक्ष्म एवं लघु तथा मध्यम उद्योग की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे ऋण आवेदन एवं स्वीकृति की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रत्येक प्रखंड के एक गांव को गोद लेने, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, एफपीओ के प्रगति सहित अन्यान्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *समन्वय स्थापित कर कार्य करें बैंक*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में बैंकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है, आप सभी सरकारी योजनाओं के उचित क्रियान्वयन में बैंक अपना महत्वपूर्ण रोल निभाते हैं। बैंकों की लापरवाही के कारण जिले के कई योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। आप लोग अपनी जिम्मेवारी को समझें सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित कर निष्ठापूर्वक कार्य करें ताकि अपेक्षित लक्ष्य प्राप्ति हो सके।

    *सीडी रैश्यो के गैप को ठीक करें बैंक*

    उन्होंने विभिन्न बैंकों के सीडी रेश्यो के लक्ष्य से नीचे रहने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आप लोग अपनी जिम्मेवारी समझें, सही से अपना कर्तव्य पालन करें ताकि सीडी रेशियो के गैप को सही किया जा सके। वहीं उन्होंने एग्रीकल्चर, एमएसएमई, प्रायोरिटी एवं नॉन प्रायोरिटी सेक्टर में एसीपी उपलब्धि की समीक्षा में असंतोष प्रकट किया एवं गैप को ठीक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *केसीसी में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश*

    बैठक में बताया गया कि इस तिमाही में अब तक कुल 11370 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं 33837 किसानों को रुपे कार्ड निर्गत किया गया है, जिस पर समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा बैंक अपना सहयोगपूर्ण रवैया को दिखाएं एवं लंबित योग्य किसानों सहित अधिक से अधिक किसानों को शीघ्र केसीसी का लाभ दिलाएं। सभी केसीसी धारकों को रूपे कार्ड निर्गत करें।

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में लंबित आवेदन के निष्पादन हेतु दिया निर्देश*

    वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में भौतिक लक्ष्य 137 के विरुद्ध मात्र 14 आवेदन स्वीकृत हुए हैं। वहीं 88 आवेदन को अस्वीकृत किया गया है। जिसमे उपायुक्त द्वारा इसे लेकर फटकार लगाई एवं कारण पूछा को आखिर किस कारण से आवेदन को पेंडिंग रखा हुआ है। उन्होंने सभी आवेदन पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने बैठक में विभिन्न बैंकों के द्वारा एसएचजी के पेंडिंग अकाउंट को लेकर जानकारी ली एवं विभिन्न बैंकों को जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने एवं लंबित सभी 234 बैंक खातों को अविलंब निष्पादन हेतु निर्देश दिया। वहीं पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    *प्रखंड स्तर पर सभी बैंको के द्वारा एक एक गांव को लिया गया गोद; उपायुक्त ने शत प्रतिशत को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने हेतु दिया निर्देश*

    गांव को गोद लेने वाले में बताया कि अभियान के तहत बताया गया कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक बैंक के द्वारा एक एक गांव को गोद लिया गया है जिस पर उपायुक्त द्वारा सभी का बैंक खाता खोलने सहित बैंक से जोड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *ग्राहकों के लिए सहोयागात्मक बनें बैंक; अच्छे वातावरण का करें निर्माण*

    उपायुक्त ने बैठक में कहा कि ग्राहकों को बिना वजह बैंकों का चक्कर ना लगवाएं, छोटी छोटी समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करें एवं बैंकों की एक साफ और सहयोगात्मक छवि को पेश करें। कहा कि जिन योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई है उसे प्राथमिकता के तौर पर देखें एवं अविलंब पूर्ण करें।

    *आरसेटी के द्वारा माह अगस्त तक 113 कैंडिडेट को दिया गया प्रशिक्षण*

    आरसेटी के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपायुक्त ने समीक्षा किया। बताया गया कि आरसेटी के द्वारा इस वित्तीय वर्ष 25 बैच के माध्यम से 750 को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 5 बैच में विभिन्न प्रशिक्षण मॉड्यूल में 113 कैंडिडेट को माह अगस्त तक में प्रशिक्षण दिया गया है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    आहूत बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, डीआरडीए डायरेक्टर श्री जावेद अनवर इदरीसी, भारतीय रिजर्व बैंक से उद्दीप्त प्रकाश, एलडीएम श्री आर के बैठा, वार्ड नाबार्ड से रवि लोहानी, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुदीप्तो बनर्जी सहित सम्बन्धित बैंकों के प्रतिनिधि, जेएसएलपीएस प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यटन स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर जिला परिषद परिसर में किया गया पौधारोपण
    Next Article मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद श्री पी. चिदंबरम से शिष्टाचार मुलाकात की

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.