Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देवघर प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव दुर्गापुर पहुँच उपायुक्त ने ग्रामीणों को जागरूक कर कोविड का टीका दिलवाया
    Breaking News झारखंड

    देवघर प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव दुर्गापुर पहुँच उपायुक्त ने ग्रामीणों को जागरूक कर कोविड का टीका दिलवाया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 11, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *■ देवघर प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव दुर्गापुर पहुँच उपायुक्त ने ग्रामीणों को जागरूक कर कोविड का टीका दिलवायाl….*
    ====================
    *■ ग्रामीण क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण के उद्देश्य से उपायुक्त ने लोगों को किया जागरूक….*
    ====================
    *■ कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव के उद्देश्य से कोविड नियमों का अनुपालन व कोविड का टीका लगवाना है अत्यंत महत्वपूर्णः-उपायुक्त….*
    ====================
    *’’टिकना है, तो टीका लें’’ यही नारा ‘‘सुरक्षित गांव, हमर गांव’’ अभियान का – उपायुक्त….*
    ====================
    *■ कोरोना महामारी किसी जात, समुदाय या उम्र को नहीं पहचानतीः-उपायुक्त….*
    ====================
    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने देवघर प्रखंड अंतर्गत सातर पंचायत के दुर्गापुर गांव पहुँच कर धीमी गति से चल रहे कोविड टीकाकरण को शत प्रतिशत करने के उद्देश्य से ग्रामीणों को कोविड टीका लगवाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा गांव के बुजूर्गों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं से बातचीत करते हुए ग्रामीणों को संक्रमण के प्रकोप व रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए अपनी उपस्थिति में दुर्गापुर गांव के वैक्सिनेशन केन्द्र में कोविड-19 का टीका दिलवाया गया।

    इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कोविड टीका को लेकर फैली भ्रांतियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को रोकने में टीकाकरण सबसे प्रभावशाली तरीका है। आप सभी की स्वास्थ्य सुरक्षा व सुविधा हेतु सुरक्षित गांव, हमर गांव के तहत टोला-टोला में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शत प्रतिशत जनमानस को कोविड टीका से लाभान्वित किया जा सके। आगे उन्होने कहा कि कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सभी भ्रांतियां पूर्ण रूप से अपुष्ट व गलत है। कोविड वैक्सीन हम सभी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लें। एक जिम्मेवार नागरिक होकर दूसरों को भी जागरुक करने का कार्य करें। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित एवं उपयोगी है। टीकाकरण किसी बीमारी को ठीक नहीं करता, बीमारी के रोकथाम के लिए कार्य करता है। इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने लिए और अपनों की सुरक्षा के लिए वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। साथ हीं वैक्सिनेशन के समय कोविड नियमों यथा-सामाजिक दुरी, मास्क का प्रयोग अवश्य रूप से करें।

    *■ वर्तमान में कोविड नियमों का अनुपालन अति महत्वपूर्णः-उपायुक्त….*
    इसके अलावे ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीका व कोविड नियमों के शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उदेश्य से सभी पंचायतों में जांच दल व सर्वे दल द्वारा जांच किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम, सहिया, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सखी मंडल के सदस्यों द्वारा जांच व सर्वे कर जिन व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण जैसे, सर्दी-बुखार, खांसी व अन्य लक्षण मिलेंगे, उनकी कोरोना जांच प्रखंड स्तर पर कर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जायेगी। ऐसे में आवश्यक है कि वर्तमान में संक्रमण के रोकथाम को लेकर आप सभी साफ-सफाई, बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का अनुपालन अवश्य सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। आगे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि ग्रामीणों के मन से टीका को लेकर बैठे डर व अफवाह के प्रति आज हुए टीकाकरण के पश्चात कल एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की टीम दुर्गापुर गांव में विशेष कैम्प आयोजित कर सभी का स्वास्थ्य जाँच कर उनका हौसला अफजाई करें।

    *इस दौरान उपरोक्त के अलावे* सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चैधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, देवघर श्री जितेन्द्र कुमार यादव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं नगर निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहिया, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने सोनारी स्थित पेट्रोल पंप से अपने वाहन को रस्सी में बांधकर अन्य साथियों के सहयोग से खींच कर मुख्य मार्ग तक लाया
    Next Article बिरसा मुंडा के वंशजों को मुफ्त शिक्षा देगा आर.वी.एस. ग्रुप ऑफ एजुकेशन : भरत सिंह

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.